फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Four new patients of infection were found, seven defeated Corona

कोरोना : संक्रमण के चार नए मरीज मिले, सात ने कोरोना को हराया

Mon, 21 Mar 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Corona: Four new patients of infection were found, seven defeated Corona
पंचकूला। कोरोना संक्रमण के चार नए मरीज मिले हैं, जबकि सात मरीज स्वस्थ हो गए हैं। रविवार को मिले मरीजों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हो गई है। इनमें से सात लोग अपने घरों में आइसोलेट हैं, जबकि दो अस्पतालों में भर्ती हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में कुल 44125 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

414 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं जाएं। अगर किसी को जुकाम, बुखार की शिकायत है तो सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिले भर से 671 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। उसकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed