फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Four deaths due to corona in Panchkula, 629 new infected found, 2761 active cases in the district while recovery rate reached 87.54 percent

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से चार की मौत, 629 नए संक्रमित मिले, जिले में सक्रिय मामले 2761 जबकि रिकवरी रेट 87.54 फीसदी पहुंचा

Sat, 08 May 2021 01:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Corona: Four deaths due to corona in Panchkula, 629 new infected found, 2761 active cases in the district while recovery rate reached 87.54 percent
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को संक्रमण से जिले में चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 240 पहुंच गया है। कोरोना से कालका निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, घाटीवाला निवासी 70 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 निवासी 67 वर्षीय पुरुष के अलावा कालका निवासी एक 32 वर्षीय युवती की मौत हुई है। जिले में 629 नए संक्रमित भी मिले हैं। इसमें से 523 मामले पंचकूला के हैं जबकि 106 लोग अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। रिकवरी रेट 87.54 तक गिर चुका है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 2761 है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 629 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को अभयपुर में दो, अलीपुर में दो, अमरावती इनक्लेव में पांच, असरेवली में 18, बगवाली में एक, बरौना कलां में एक, बरवाला में दो, बीड़ घग्गर में तीन, भैंसा टिब्बा में एक, भूददाड़ेकी में एक, बिल्ला में दो, बुढ़नपुर में तीन, दपाना में एक, डीएलएफ वैली में दो, गरही कोटाह में तीन, घाटीवाला में एक, हरीपुर में चार, इंद्रा कॉलोनी में एक, औद्योगिक क्षेत्र में दो, आईटीबीपी भानू में 22, जलौली में दो, कालका में 75, खड़क मंगोली में दो, खटौली में एक, खड़क मंगोली में दो मामले मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा खेरी में दो, खेट पुराली में एक, कोट में आठ, माजरी में एक, एमडीसी-5 में पांच, एमडीसी-6 में चार, मोरनी में दस, नाडा साहिब में एक, नग्गल में एक, नानकपुर में छह, ओल्ड पंचकूला में दो, पिंजौर में 70, पुलिस लाइन में दो, पावर कॉलोनी में तीन, रायपुररानी में 14, रज्जीपुर में दो, रामगढ़ में चार, रत्तेवाली में एक, सेक्टर-10 में 15, सेक्टर-11 में नौ, सेक्टर-12 में चार, सेक्टर-12ए में सात, सेक्टर-14 मेें 11, सेक्टर-15 में 21, सेक्टर-16 में तीन, सेक्टर-17 में 15, सेक्टर-19 में छह, सेक्टर-2 में सात, सेक्टर-20 में 29, सेक्टर-21 में दस, सेक्टर-23 में दो, सेक्टर-25 में चार, सेक्टर-26 में सात, सेक्टर-27 में छह, सेक्टर-28 में चार, सेक्टर-29 में तीन, सेक्टर-3 में दो, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में 21, सेक्टर-5 में एक, सेक्टर-6 में 11, सेक्टर-7 में 12, सेक्टर-8 में दस, सेक्टर-9 में छह, श्यामटू में एक, सुल्तानपुर में एक, सूरजपुर में तीन, टिब्बी में दो, टोका में दो संक्रमण के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed