फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona cases increasing, 60 new infected found

Panchkula News: कोरोना के बढ़ रहे मामले, 60 नए संक्रमित मिले

Sat, 29 Apr 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Corona cases increasing, 60 new infected found
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 60 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमण फैलने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी और मास्क का पालन नहीं कर रहे हैं। नए संक्रमितों में 50 स्थानीय जबकि 10 बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। वीरवार को जांच के लिए 489 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। इस समय जिले में 272 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 266 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पताल के वार्ड में छह में कोरोना मरीजों को भर्ती कराया गया है। पंचकूला में अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 697552 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 50053 लोग संक्रमित मिले हैं। 49358 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मरीजों की टेस्टिंग लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed