{"_id":"61537b4a8ebc3e0de74a4ef4","slug":"corona-and-black-fungus-control-in-the-state-now-dengue-is-knocking-fast-panchkula-news-pkl428344569","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : प्रदेश में कोरोना-ब्लैक फंगस पर नियंत्रण, अब डेंगू दे रहा तेजी से दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : प्रदेश में कोरोना-ब्लैक फंगस पर नियंत्रण, अब डेंगू दे रहा तेजी से दस्तक
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना और ब्लैक फंगस का संक्रमण तो नियंत्रण में आ गया है, लेकिन अब डेंगू ने तेजी से दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस माह प्रदेश में रोजाना औसतन 15 नए केस डेंगू के मिल रहे हैं। अब तक कुल केसों की संख्या बढ़कर 450 पहुंच गई है। सबसे अधिक मामले फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ में रिपोर्ट किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक फरीदाबाद में 94, महेंद्रगढ़ 38, पंचकूला 34, सिरसा 31, नूंह 30, गुरुग्राम व अंबाला में 28-28, यमुनानगर 25, अंबाला 22, भिवानी 13, फतेहाबाद 15, रोहतक 11, सोनीपत 9, पानीपत-रेवाड़ी 7-7, चरखीदादरी 6 और पलवल में 5 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डा. वीना सिंह ने बताया कि डेंगू को लेकर विभाग अलर्ट है। सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वे डोर टू डोर सर्वे करें। लोगों को भी चाहिए वह अपने आसपास मच्छर न पनपने दें।
वर्ष मलेरिया डेंगू
2015 9308 9921
2016 7866 2494
2017 5696 4550
2018 3154 1936
2019 1497 1207
2020 111 1377
2021 40 450
कोरोना : औसतन 11 नए मामले रोजाना
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में कोराना के 79 नए केस मिले हैं। औसतन 11 नए मरीज रोजाना मिले हैं। खास बात यह है कि 15 से अधिक जिलों में एक भी केस नहीं मिल रहा है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और अन्य जिलों में 1 से 2 नए केस मिल रहे हैं। इस समय प्रतिदिन संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत तक रह गया है। यह प्रदेश के काफी राहत भरे संकेत हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस : एक सप्ताह में मात्र 6 मामले
प्रदेश में एक सप्ताह में ब्लैक फंगस के 6 मामले सामने आए हैं। अब पूरे प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल मामले 1777 हो गए हैं। पिछले सप्ताह 1771 मामले थे। इनमें रोहतक में 449, हिसार 396, गुरुग्राम 369, फरीदाबाद 162, करनाल में 133 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 49324 एंफोटेरेशिन इंजेक्शन दिए जा चुके हैं।