फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: An elderly person died of corona in Panchkula, 10 active cases left in the district, recovery rate reached 98.73 percent

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा, जिले में सक्रिय मामले 10 बचे, रिकवरी रेट 98.73 फीसदी पहुंचा

Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Corona: An elderly person died of corona in Panchkula, 10 active cases left in the district, recovery rate reached 98.73 percent
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना से सेक्टर-11 निवासी एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस प्रकार अभी तक संक्रमण से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को रिकवरी रेट 98.73 फीसदी रहा। जिले में सक्रिय 10 मामले रह गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि सामाजिक दूरी का पालन करें और संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का अवश्य प्रयोग करें। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि संक्रमण से बचाव जरूरी है।
विज्ञापन

अब तक जिले में संक्रमण के कारण 377 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से जिले में 40346 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30671 लोग शामिल हैं। संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30284 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 402324 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन

जिले में 5684 को लगाई वैक्सीन
पंचकूला। पंचकूला के 5684 लोगों को सोमवार को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 3651 को पहली डोज लगाई गई जबकि 2033 को दूसरी डोज लगाई गई। पंचकूला में 33 स्थानों पर वैक्सीन लगाई गई। पंचकूला में 15448 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को लगाई गई जबकि 32562 फ्रंटलाइन वर्करों को डोज लगाई गई। वहीं अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 386553 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed