फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: All restrictions end in Haryana, institutions will open at full capacity

कोरोना : हरियाणा में सारी पाबंदियां खत्म, पूरी क्षमता से खुलेंगे संस्थान

Thu, 17 Feb 2022 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Corona: All restrictions end in Haryana, institutions will open at full capacity
संशोधित ...नोएडा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

कोरोना : प्रदेश में सारी पाबंदियां
खत्म, पूरी क्षमता से खुलेंगे संस्थान
-बाजार पहले की तरह पूरा समय खुल सकेंगे, होटल-रेस्तरां, बार, जिम को भी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर प्रदेश में लगाई सभी पाबंदियां खत्म कर दी हैं। अब सरकारी, गैर सरकारी संस्थान पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। बाजार पहले की तरह पूरा समय खुल सकेंगे। सुबह दुकानें खोलने व शाम को बंद करने के लिए लगाई रोक हट गई है। होटल, रेस्तरां, बार, जिम, मल्टीप्लेक्स भी पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

Koo App

प्रदेश में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाई गईं सभी पाबंदियां हटाई गईं। #Haryana #DIPRHaryana

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 16 Feb 2022

विज्ञापन


शैक्षणिक संस्थानों में भी पचास फीसदी बच्चे बुलाने का रोस्टर खत्म होगा। विश्वविद्यालय व कॉलेज ऑफलाइन कक्षाएं चला सकेंगे। मुख्य सचिव व हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति के चेयरमैन संजीव कौशल ने इस संबंध में बुधवार रात आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार प्रदेश में महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाई गई सभी बंदिशों को खत्म कर दिया गया है। अब सभी गतिविधियां पूर्व की तरह सामान्य तरीके से चल सकेंगी। सरकार ने कोरोना के केस बढ़ने पर बीते वर्ष दिसंबर महीने में कड़ी पाबंदियां लगा दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से कोविड मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें और खुद को सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों, डीजीपी व डीसी को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

703 नए मरीज मिले, 5 की मौत
हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर दम तोड़ चुकी है। नए मामलों की संख्या 800 से नीचे आ गई है। बुधवार को 703 नए संक्रमित मिले और पांच की मौत हुई। सक्रिय मरीज भी अब प्रदेश में 5000 से नीचे हैं। गुरुग्राम में 217, पलवल में 103, फरीदाबाद में 53, भिवानी में 51 पंचकूला में 27, हिसार में 31, रोहतक में 22 तथा सोनीपत व अंबाला में 20-20 नए मरीज मिले हैं। करनाल में 8, कुरुक्षेत्र में 9 और फतेहाबाद में 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हिसार व कुरुक्षेत्र में 2-2, सिरसा में एक मरीज की मौत हुई है। दैनिक संक्रमण दर 2.53 फीसदी रही। रिकवरी दर 98.42 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed