{"_id":"61ce07747f76871f64031693","slug":"corona-again-aggressive-six-months-later-25-infected-were-found-in-the-district-seven-employees-of-a-company-located-in-the-industrial-area-phase-1-found-corona-victims-pkl-office-news-pkl4377711158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना फिर आक्रामक: छह माह बाद जिले में 25 संक्रमित मिले, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित एक कंपनी के सात कर्मचारी कोरोना पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना फिर आक्रामक: छह माह बाद जिले में 25 संक्रमित मिले, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित एक कंपनी के सात कर्मचारी कोरोना पीड़ित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। छह माह बाद जिले में कोरोना के 25 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 20 मरीज जिले के जबकि पांच संक्रमित चंडीगढ़ और मोहाली के हैं। सात मरीज पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित एक निजी कंपनी के मुलाजिम हैं। वहीं दुबई से पंचकूला आई एक 18 वर्षीय किशोरी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक चार विदेशों से लौटे मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें एक ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। इससे पहले 16 जून 2021 को कोरोना के 20 नए मरीजों में पुष्टि हुई थी। इन नए आंकड़ों के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 65 पहुंच गई है। इसमें 47 मरीज होम आइसोलेटेड और 18 अस्पतालों में दाखिल हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच के लिए 29 दिसंबर को 1688 मरीजों के सैंपल जांच के लिए गए थे। इसी के साथ जिले अब तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30977 पहुंच गया है। वहीं विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 381 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 2019 मरीजों को ट्रेस किया जा चुका है।
औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक में सात मुलाजिम संक्रमित
पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-वन स्थित एक निजी कंपनी के सात कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 64 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्ष के तीन मरीज, 14 वर्षीय नाबालिग और 44 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। कालका के 40 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़की, एमडीसी सेक्टर-4 की 67 वर्षीय वृद्ध महिला, एमडीसी सेक्टर-6 की 47 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 से 57 वर्षीय और 30 वर्षीय, सेक्टर-16 से 16 वर्षीय लड़की, सेक्टर-20 से 72 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 से 40 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय युवती, सेक्टर-8 से 30 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
माता मनसा देवी मंदिर में कोविड-19 का करें पालन
पंचकूला। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे माता मनसा देवी के दर्शन करते समय मंदिर में कोविड-19 का पालन अवश्य करें। कौशिक ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें तहत 1 जनवरी 2022 से सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ धार्मिक स्थानों पर भी केवल उन्हीं लोगों को आने की अनुमति होगी। जिन्होंने अपना पूर्ण कोविड टीकाकरण करवा लिया है, यानी दोनों डोज लगवा लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील कर कहा है कि वे माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन करते समय मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे ना केवल करोना के संक्रमण को फैलने से रोकेंगे, बल्कि कोरोनो के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन का सहयोग भी करेंगे।