{"_id":"6060e1528ebc3eda746bfcef","slug":"corona-1392-infected-including-minister-kataria-ambala-mayor-panchkula-news-pkl408663184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में घातक हुआ कोरोना : 24 घंटे में नौ मरीजों की मौत, 1392 संक्रमित मिले, 125 मरीज गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में घातक हुआ कोरोना : 24 घंटे में नौ मरीजों की मौत, 1392 संक्रमित मिले, 125 मरीज गंभीर
Mon, 29 Mar 2021 07:51 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा में अंबाला के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, अंबाला की मेयर समेत 1392 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंत्री को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनके साथ-साथ नौ विद्यार्थी भी संक्रमित पाए गए हैं। एक ही दिन में नौ मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार को कुरुक्षेत्र व रोहतक में दो- दो, कैथल, सिरसा, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में एक- एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3141 पहुंच गई है। वहीं, अब गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई है, इनमें से 100 ऑक्सीजन पर हैं और 25 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
रविवार को कोरोना के गुरुग्राम में 324, करनाल 180, पंचकूला 169, कुरुक्षेत्र 112, यमुनानगर 70, अंबाला 139, फरीदाबाद में 116 केस मिले हैं। नूंह, पलवल में एक भी नया केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 50 से नीचे मामले मिले हैं। इसके अलावा हिसार में तीन, झज्जर में चार और भिवानी में दो विद्यार्थी भी पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को 673 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया।
विज्ञापन