{"_id":"602837448ebc3ee95e763d9f","slug":"coordination-committees-should-be-formed-to-speed-up-development-pkl-office-news-pkl4039014107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को गति देने के लिए समन्वय समितियां बनाई जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को गति देने के लिए समन्वय समितियां बनाई जाएं
विज्ञापन
पंचकूला। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान आरपी मल्होत्रा ने पंचकूला शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न वार्डों में पार्षदों द्वारा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ तालमेल कर समन्वय समितियों के गठन का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर और पार्षदों की टीम और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विकास कार्य के 8 सूत्री कार्यक्रम से एक नई आशा का संचार हुआ है। फेडरेशन के वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने सुझाव दिया कि पार्षदों को चाहिए कि सेक्टर स्तर पर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ तालमेल करके छोटी-छोटी समन्वय समितियां बनाएं, जो पार्षदों को सेक्टर की समस्याओं व शिकायतों की जानकारी दें, ताकि कार्रवाई कर समाधान निकाला जा सके।
प्रेस सचिव विजय गुप्ता का मानना है कि चुने युवा पार्षदों में जोश में सेवा कार्य करने का अनुकरणीय जज्बा देखते ही बनता है। ऐसे में विकास कार्यों में वेलफेयर एसोसिएशन को साथ मिला लिया जाता है तो इन समन्वय समितियों के गठन से विकास कार्यों की गुणवत्ता को बेहतर करने में मदद मिलेगी।