{"_id":"621a8259a8a9b97a6e1aa511","slug":"cooperation-speaker-of-the-assembly-adopted-ten-children-of-sai-pathshala-pkl-office-news-pkl443201221","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोग : विधानसभा अध्यक्ष ने साईं पाठशाला के दस बच्चों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहयोग : विधानसभा अध्यक्ष ने साईं पाठशाला के दस बच्चों को लिया गोद
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-12 स्थित शिरडी साईं सेवा समाज द्वारा संचालित साईं की पाठशाला में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने साईं की पाठशाला में पढ़ रहे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए अपने निजी कोष से 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। साईं पाठशाला के दस बच्चों को गोद लेने के साथ ही उनकी सभी आवश्यकताओं को प्रतिवर्ष अपने निजी कोष से पूरा करने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष का साईं पाठशाला पहुंचने पर सभी बच्चों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शिरडी साईं पंजीकृत ट्रस्ट पंचकूला, साईं की पाठशाला के आयोजक ताराचंद और अनिल थापर के साथ-साथ सभी सदस्यों को बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने साईं पाठशाला के आयोजकों को उन्हें भी साथ जोड़ने की अपील की ताकि इस संस्था को सब मिलकर और आगे लें जा सकें। ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद, गरीब और परिस्थितियों के कारण उपेक्षित बच्चों को शिक्षा दें सकें।
शिरडी साईं रजिस्टर्ड सेवा समाज पंचकूला के जनरल सेक्रेटरी अनिल थापर ने बताया कि उनकी संस्था सात वर्षों से जरूरतमंद, गरीब और परिस्थितियों के कारण उपेक्षित बच्चों को निशुल्क किताबें, खाना व शिक्षा और अच्छे कपड़े प्रदान कर रही है। वर्तमान में 150 बच्चे सेक्टर-12 रैली गांव और आसपास से यहां आकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।