फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Convenience: New bus service started from Panchkula to Rohtak, Hisar and Bhiwani, people of 10 districts of the state will benefit

सुविधा : पंचकूला से रोहतक, हिसार और भिवानी के लिए नई बस सेवा शुरू, प्रदेश के 10 जिलों के लोगों को होगा लाभ

Sat, 05 Mar 2022 12:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Convenience: New bus service started from Panchkula to Rohtak, Hisar and Bhiwani, people of 10 districts of the state will benefit
पंचकूला। कोरोना के मामले घटने पर हरियाणा रोडवेज की पंचकूला डिपो से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बस सेवाएं शुरू की जाने लगी हैं। इसी कड़ी में तीन रूटों पर नई बस सेवा शुरू की गई है। इसमें रोहतक, हिसार और भिवानी जिले शामिल हैं। इन तीनों जिलों में सुबह पंचकूला से बस रवाना होकर शाम को वापस आ सकेंगी।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद से लगातार पंचकूला डिपो दूसरे जिलों के साथ क्नेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। कोरोना काल के बाद से अब तक 33 नए रूट बनाए गए हैं, जो पंचकूला को अलग-अलग जिलों से जोड़ रहे हैं। 15 दिन पहले डिपो की तरफ से तीन जिलों में पांच नई बस शुरू की गई हैं। इसमें एक बस भिवानी, दो रोहतक और दो हिसार के लिए शुरू की गई हैं। ये बस सेवा शुरू होने के बाद अब जो बस सुबह रवाना होगी, शाम तक डिपो में लौट आएगी।
विज्ञापन

भिवानी के लिए सुबह साढ़े सात बजे मिलेगी बस
पंचकूला बस स्टैंड से भिवानी के लिए सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर बस रवाना होगी। यह बस कैथल होकर भिवानी पहुंचेगी। वापसी में भिवानी से दोपहर दो बजे चलेगी। चंडीगढ़ होकर यह बस वापस पंचकूला पहुंचेगी। इसके अलावा सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रोहतक के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रोहतक से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वापस चलेगी। इसी तरह दूसरी बस रोहतक के लिए सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। यह रोहतक से वापस दो बजकर 45 मिनट पर चलेगी। इसी तरह हिसार के लिए एक बस सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। यह बस हिसार से वापस तीन बजे रवाना होगी। एक बस हिसार के लिए दोपहर ढाई बजे भी चलेगी। यह बस रात को हिसार में ही रुकेगी।
दस जिले के लोगों को सीधा लाभ
पांच नई बस शुरू होने के बाद प्रदेश के 10 जिलों के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। लोगों की सुविधा बढ़ने के साथ ही इससे पंचकूला डिपो की आमदनी भी बढ़ी है। इन रूटों पर चलाई गई सभी बस मुनाफे में चल रही हैं।

लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। पंचकूला में कई विभागों के मुख्यालय हैं। इसलिए यहां लोगों का आवागमन काफी ज्यादा रहता है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी जिलों के लोगों को पंचकूला के लिए सीधी बस सुविधा मिले। -रविंद्र पी पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed