फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Controversy in Haryana Congress: 10 MLAs met the organization general secretary, 10 will meet today

हरियाणा कांग्रेस में घमासान नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठी

Tue, 06 Jul 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Controversy in Haryana Congress: 10 MLAs met the organization general secretary, 10 will meet today
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस विधायकाें ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

10 विधायकों ने कुमारी सैलजा के खिलाफ एकजुट होकर पार्टी प्रभारी वेणुगोपाल से दिल्ली में उनके निवास पर मुलाकात की और हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई। मुलाकात में डॉ. रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल, आफताब अहमद, बीबी बतरा, राव दान सिंह, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, शकुंतला खटक, बिशनलाल सैनी, बलबीर वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह जून, धर्म सिंह छौक्कर सहित अन्य पार्टी नेताओं ने प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा कि हरियाणा की कमान हुड्डा के हाथ में सौंपी जाए।
विज्ञापन

पिछली बार के विधानसभा चुनाव के परिणामों का हवाला देते हुए विधायकों ने कहा कि पिछली बार यदि टिकट वितरण का पूरा अधिकार हुड्डा को दिया गया होता तो हरियाणा में आज कांग्रेस की सरकार होती। आलाकमान को चाहिए कि एक बार हुड्डा के हाथ में कमान दी जाए। इसके बाद नफा नुकसान सारा उनके खाते में आएगा। हुड्डा के नेतृत्व में ही हरियाणा में कांग्रेस एक बार फिर से खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने कहा कि हर बात कैमरे पर सामने नहीं कही जाती है। कई बातें पार्टी के अंदर की होती हैं, हमने अपनी बात पार्टी संगठन के सामने रख दी है। हरियाणा में संगठन नाम की चीज नहीं है। अध्यक्ष की नियुक्ति को दो साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन संगठन कहां है। हुड्डा जनता के नेता हैं उनकी जनता में साख है, जोकि अभी तक किसी नेता की नहीं है। लिहाजा उनके हाथ में कमान दी जाए। विधायकाें के मुताबिक शीघ्र ही इस मामले में वे राहुल गांधी से भी मिलेंगे। हालांकि वेणुगोपाल ने मामले में जल्द ही सभी मसलों पर बातचीत कर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया है।

विधायकों की मुलाकात के बाद मिलेंगे हुड्डा और दीपेंद्र
सूत्राें के मुताबिक आज करीब 10 विधायकाें ने वेणुगोपाल से बातचीत की है। इतने ही विधायक कल भी वेणुगोपाल से मिलेंगे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा मुलाकात करेंगे। कुल मिलाकर हुड्डा खेमा हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर अड़ गया है। कांग्रेस आलाकमान इस मांग पर कितना सहमत होगा यह विषय देखने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed