फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contractors should complete the re-carpeting work of roads in stipulated time.

Panchkula News: निर्धारित समय में सड़कों की रिकारपेटिंग का काम पूरा करें ठेकेदार

Sat, 04 Nov 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Contractors should complete the re-carpeting work of roads in stipulated time.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने शुक्रवार को सड़कों की रिकारपेटिंग के लिए अलाॅट टेंडरों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि तीन कंपनियों को अब तक 15 करोड़ रुपये से सड़कों की रिकारपेटिंग का कार्य अलाट किया है। कुछ समय में 15 करोड़ रुपये से रिकारपेटिंग के काम अलॉट होंगे। अधिकारियों ने बताया कि बंसल कंस्ट्रक्शन ने सेक्टर-15 में सड़कों का कार्य पूरा कर दिया है। सेक्टर- 8, 9 और 10, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-11, सेक्टर-2 का कार्य भी बंसल कंस्ट्रक्शन के पास है।
इन सभी कार्यों की बंसल कंस्ट्रक्शन के एमडी श्यामलाल बंसल और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। श्यामलाल बंसल ने बताया कि सेक्टर- 8, 9 और 10 का कार्य अगले एक सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा। उसके बाद औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का कार्य शुरू किया जाएगा। सबसे पहले जहां सड़कें अधिक टूटी हैं, वहां पर निर्माण कार्य किया जाएगा। इस माह में औद्योगिक क्षेत्र का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद सेक्टर-2 का कार्य पूर्ण किया जाएगा। बिंद्रा कंस्ट्रक्शन के पास सेक्टर-8, 9, 16, सेक्टर-16-17 के सड़कों का कार्य है। यह कार्य बिंद्रा कंस्ट्रक्शन की तरफ से आज शुरू किया गया है। अगले 20 दिन में इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-6, सेक्टर 15-16 सेक्टर-15 की बी रोड, सेक्टर 2-4, सेक्टर-21 की सड़क और सेक्टर 7-16 का कार्य एनएच कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। एनएच कंस्ट्रक्शन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि आने वाले 15 दिसंबर तक अधिकतर कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। एनएच कंस्ट्रक्शन को सेक्टर-7 और 16 की अंदरूनी सड़कों का कार्य भी आज ही अलाट किया गया है। इस बैठक में नगर निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल, एक्सईएन प्रमोद कुमार, अजय पंघाल, संबंधित एसडीओ, जेई और ठेकेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed