{"_id":"6979224e06e2e518f202bfc2","slug":"consumers-suffer-due-to-pnb-strike-banks-remain-closed-for-the-day-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-132212-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएनबी हड़ताल से उपभोक्ता परेशान, दिनभर बंद रहा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएनबी हड़ताल से उपभोक्ता परेशान, दिनभर बंद रहा बैंक
विज्ञापन
मोरनी में खाताधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी के एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को कर्मचारियों की हड़ताल का पूरा असर देखने को मिला। बैंक शाखा में ताला लटका होने के कारण खाताधारकों और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास तौर पर दूर-दराज से आई महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
सुबह से ही कई लोग अपने जरूरी कामों के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन शाखा बंद मिलने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जगत राम, कांता देवी, सरिता और सुशीला सहित कई खाताधारकों ने बताया कि उन्हें पहले से हड़ताल की कोई सूचना नहीं मिली, जिससे परेशानी और बढ़ गई।
कुछ बुजुर्ग अपने पेंशन निकालने बैंक आए थे, लेकिन शाखा बंद होने के कारण वे पेंशन नहीं निकाल सके। बुजुर्गों का कहना था कि पेंशन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और बैंक बंद रहने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ग्राहकों ने बैंक प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की हड़ताल की सूचना पहले से दी जाए, ताकि लोग अनावश्यक परेशानी से बच सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में केवल एक ही राष्ट्रीयकृत बैंक होने के कारण ऐसे हालात में आम जनता के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता।