फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction workers burnt effigy of labor minister

निर्माण मजदूरों ने फूंका श्रम मंत्री का पुतला

Wed, 17 Mar 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Construction workers burnt effigy of labor minister
श्रम मंत्री का पुतला फूंकते हुए निर्माण मजदूर। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। भवन निर्माण कामगार यूनियन पंचकूला-बरवाला खंड के निर्माण मजदूरों ने मांगों को लेकर धर्म आश्रम में मेहर चंद की अध्यक्षता में बैठक की। इसके बाद उन्होंने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बरवाला बाईपास पर श्रम मंत्री दुष्यंत चौैटाला का पुतला फूंका।
विज्ञापन

यूनियन के जिला सचिव लच्छी राम ने बताया कि जब से बीजेपी व जेजेपी की सरकार सत्ता में आई है और दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री व श्रम मंत्री बने हैं तब से जिले के निर्माण मजदूर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कन्यादान की राशि, मृत्यु मुआवजा, छात्रवृत्ति, औजार, महिला सम्मान की राशि 3 साल से पेंडिंग पड़ी है। 2019 से लेकर जब से निर्माण मजदूरों का कार्य ऑनलाइन हुआ है तब से निर्माण मजदूरों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। दिहाड़ी तोड़कर कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद भी निर्माण मजदूरों का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। ऑनलाइन भरे फार्मों पर अधिकारी बार-बार ऑब्जेक्शन लगाकर उनको रिजेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि 29 मार्च तक मांगें नहीं मानीं तो निर्माण मजदूर 18 मार्च को मोरनी हिल्स व 22 मार्च को रायपुररानी ब्लॉक के निर्माण मजदूर श्रम मंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला जलाएंगे। 29 मार्च से निर्माण मजदूर पंचकूला में हरियाणा भवन एवं सन्नी निर्माण कल्याण बोर्ड सेक्टर 4 व उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed