फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   conspiracy: No identity card found with the accused, pockets empty

सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की नापाक योजना, बड़ी साजिश: आरोपी के पास नहीं मिला कोई पहचान पत्र, जेबें खाली

Sun, 19 Dec 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
conspiracy: No identity card found with the accused, pockets empty
श्री दरबार साहिब में बेअदबी की घटना किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रही है। इसकी तह तक जाने के लिए पंजाब और केंद्र की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसे सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की नापाक करतूत माना जा रहा है। दरअसल, जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसकी तलाशी में पंजाब पुलिस को एक दस्तावेज तक नहीं मिला। यहां तक कि बस या किसी ट्रेन की टिकट तक नहीं थी। आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस यहां तक कि मोबाइल तक नहीं था। इससे साफ है कि घटना को अंजाम सोची समझी साजिश के तहत दिया गया है।
विज्ञापन

आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरोपी श्री दरबार साहिब में आया तो पूरी मर्यादा के साथ पंक्ति में लगा और बाकायदा सिर पर खालसाई रंग का रुमाल भी रखा था यानी वह सिख मर्यादा से पूरी तरह वाकिफ था। उसकी जेब से कुछ न मिलना अधिकारियों के माथे पर बल डाल रहा है। आईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सामान्य नहीं है कि अचानक कोई आया और उसने बेअदबी कर दी। अगर अचानक घटना होती तो आरोपी की जेब में मोबाइल तो होगा। उसकी जेब में पर्स होता, कोई दस्तावेज, पार्किंग, टिकट कुछ तो होता। लेकिन उसके पास से कुछ नहीं मिला। सीधा मतलब है कि यह एक साजिश का हिस्सा है। पंजाब में चुनाव सिर पर हैं और ऐसे में सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन

जेब से रुमाल तक नहीं मिला: डीसीपी
वहीं डीसीपी अमृतसर परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि हमें कोई दस्तावेज यहां तक कि रुमाल तक भी आरोपी की जेब से नहीं मिला है। हम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं ताकि साफ हो कि आरोपी कहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed