फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Connect Morni's electricity to the *tapris* (small settlements) from the power house.

Panchkula News: टपरियां पावर हाउस से जोड़ें मोरनी की बिजली

Wed, 09 Sep 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Connect Morni's electricity to the *tapris* (small settlements) from the power house.
रायपुररानी फीडर से बार-बार कटौती से परेशान हजारों उपभोक्ता, 10 से 12 किमी दूरी कम होने की उम्मीद
विज्ञापन

बारिश और आंधी में पेड़ गिरने से घंटों ठप रहती है बिजली, हाल में 12 घंटे तक आपूर्ति रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से परेशान हजारों उपभोक्ताओं ने क्षेत्र को रायपुररानी फीडर से हटाकर 66 केवी टपरियां पावर हाउस से जोड़ने की मांग तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टपरियां से बिजली मिलने पर आपूर्ति की दूरी करीब 10 से 12 किलोमीटर कम हो सकती है। इससे बारिश और आंधी के दौरान पेड़ गिरने से होने वाले फॉल्ट को कम समय में ठीक कर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जा सकेगी।
इस मांग को लेकर उपभोक्ता कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और प्रशासन के समक्ष मामला उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी मांग पत्र सौंपा जा चुका है। मुख्यमंत्री के मोरनी दौरे के दौरान भी सरपंच प्रतिनिधियों के माध्यम से यह मांग रखी गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


12 घंटे तक गुल रही बिजली
हाल ही में रायपुररानी के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर मोरनी तक पहुंचा। शाम को शुरू हुआ बिजली कट अगले दिन सुबह तक जारी रहा और क्षेत्र के कई हिस्सों में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान रायपुररानी से मोरनी तक आने वाली लंबी लाइन पर पेड़, सफेदे की टहनियां और तने गिरने से अक्सर तार टूट जाते हैं। इससे मोरनी की बिजली व्यवस्था घंटों ठप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट तक पहुंचने में लगेगा कम समय
स्थानीय लोगों के अनुसार, टपरियां पावर हाउस से मोरनी को जोड़ने पर लाइन की दूरी कम होगी। ऐसे में फॉल्ट आने पर बिजली निगम की टीम कम समय में मौके तक पहुंचकर आपूर्ति बहाल कर सकेगी। लोगों का कहना है कि तकनीकी सर्वे कराकर इस मांग पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।

पर्यटन कारोबार भी होता है प्रभावित
मोरनी में घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा होटल, होम-स्टे, रिसॉर्ट और अन्य पर्यटन गतिविधियां भी संचालित होती हैं। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से इन कारोबारों पर भी असर पड़ता है। युवा संगठन मोरनी के प्रधान मोहित परमार ने कहा कि बारिश और आंधी के दौरान रायपुररानी से आने वाली लाइन में फॉल्ट होने से कई-कई घंटे बिजली बंद रहती है। टपरियां से जोड़ने पर इस समस्या में काफी कमी आ सकती है।

मुख्यमंत्री के समक्ष भी मांग रखी जा चुकी है मांग
सभा उपप्रधान हरियाणा धर्मपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष भी मांग रखी जा चुकी है। अब बिजली निगम को तकनीकी सर्वे कराकर स्थायी समाधान निकालना चाहिए। पूर्व सरपंच नाइटा पंचायत रणबीर सिंह ने भी कहा कि लाइन की लंबी दूरी और रास्ते में पेड़ों के कारण बार-बार आपूर्ति बाधित होती है।

निर्बाध बिजली पर्यटन कारोबार के लिए जरूरी
बड़ीशेर निवासी पिरथी सिंह और समाजसेवी दीपक शर्मा ने भी मोरनी की बिजली व्यवस्था टपरियां पावर हाउस से जोड़ने की मांग की। उनका कहना है कि निर्बाध बिजली आपूर्ति आम लोगों के साथ पर्यटन कारोबार के लिए भी जरूरी है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
कोट
टपरियां पावर हाउस से मोरनी की बिजली सप्लाई जोड़ने की अनुमति हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) से मिलनी है। अनुमति मिलते ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मोरनी की बिजली सप्लाई टपरियां पावर हाउस से जोड़ दी जाएगी। - ललित अत्री, एक्सईएन

कोट
टपरियां पावर स्टेशन पर 66/33 केवी का एक ट्रांसफार्मर रखा है, जो फिलहाल ‘हॉट पोजीशन’ में है। यदि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को इसकी जरूरत है तो वह इसे अपने नाम इश्यू करवा सकता है। ‘हॉट पोजीशन’ का मतलब है कि प्रदेश में कहीं भी 33 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने या आपात स्थिति में इस ट्रांसफार्मर को वहां ले जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। - जेएस सरवारा एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed