{"_id":"6aac4497f4bad264dc0c926d","slug":"congress-to-make-unemployment-a-major-issue-will-launch-a-campaign-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1126047-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, चलाएगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, चलाएगी अभियान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में यूथ कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी को भी बड़ा मुद्दा बनाएगी। इसके लिए मेरी डिग्री का क्या... अभियान के तहत सूबे के बेरोजगार युवाओं को एकजुट किया जाएगा। पंजाब यूथ कांग्रेस ने वीरवार को इस अभियान की शुरुआत का एलान कर दिया है।
पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान पंजाब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष करणवीर सिंह ढिल्लों और सचिव राहुल कालिया ने मुहिम की शुरुआत करते हुए इसी से संबंधित एक वेबसाइट लॉन्च भी की।
करणवीर ने बताया कि युवा आज बेरोजगारी के कारण परेशान हैं और कम होते रोजगार के अवसरों ने उन्हें निराश कर दिया है। निजी क्षेत्र में नौकरियां लगातार घट रही हैं लेकिन देश भर के सरकारी क्षेत्रों में करीब 50,05,850 से अधिक स्वीकृत पद खाली होने के बावजूद सरकार भर्ती प्रक्रिया धीमी है।
विज्ञापन
युवा कई-कई डिग्रियां होने के बावजूद रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी के संबंध में केंद्र सरकार से कई सवाल भी पूछे। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि प्रत्येक रिक्त पद के लिए एक समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए। भर्ती परीक्षाओं से लेकर अंतिम नियुक्तियों तक की पूरी प्रक्रिया के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए।
उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष के दौरान, यूथ कांग्रेस इन सभी पदों को भरने की मांग को लेकर एक सतत संघर्ष के जरिये देशव्यापी अभियान चलाएगी। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री के कार्यालयों का आवास भी घेरेंगे। सूबे में नौकरी मार्च और डिग्री मार्च जैसे कार्यक्रमों के जरिये युवाओं को लामबंद किया जाएगा और इस मिशन के प्रति जागरूक किया जाएगा।