{"_id":"651c6db4f4fa6283500da8e6","slug":"congress-takes-out-anger-march-regarding-problems-submits-memorandum-to-cm-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-5096-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका विधानसभा क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को शहर में रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन कालका तहसीलदार ने लिया। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, पंच और काफी संख्या में समर्थक कालका मंडी में एकत्रित हुए। वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शहर के मुख्य बाजारों से पैदल मार्च निकालकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। रोष जताने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में आरोप लगाए की सरकार कालका में जानबूझकर काम नहीं करवा रही है। अधिकारियों को जो ज्ञापन दिया उसमें 12 मुद्दों का जिक्र किया गया है। यह भी चेताया कि यदि काम नहीं किया तो धरना दिया जाएगा।
अधिकारी भाजपा को सपोर्ट करने की जगह लोगों के काम करे
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदल रही है। कुछ अधिकारी भाजपा नेताओं को सपोर्ट करते हैं। ऐसे अधिकारी लोगों के सही तरीके से काम करने पर ज्यादा ध्यान दें। आज ज्यादातर समस्याएं अधिकारियों और सरकार की गलत नीतियों की वजह से पैदा हो रही हैं। हैरानी की बात है कि जो सड़कें हाल फिलहाल बनाई गई वह जल्दी-जल्दी टूट रही हैं। अधिकारी ठेकेदारों को बचाने में लगे हैं। लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। इसके साथ-साथ शहरों में कूड़ा करकट उठाने की व्यवस्था ठप हो चुकी है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि नशे को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे और धारा 7 ए को नही हटाने की वजह से कारोबार चौपट हो रहे हैं। प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस पवन कुमारी ने कहा की आज महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ चुका है। सुशील गर्ग ने कहा की प्रशासनिक अधिकारी लोगों के काम न लटकाएं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंगला ने कहा कि पुलिस के नाके बहुत ज्यादा लगाए जा रहे हैं। पार्षद उजाला बक्शी ने कहा कि समस्या बहुत गंभीर हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मौके पर मौजूद कई अधिकारियों से सवाल जवाब कर कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी अपने होर्डिंग लगाती है तो उन्हें तुरंत नगर परिषद उतार देती हैं।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक प्रदीप चौधरी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस पवन कुमारी, वरिष्ठ नेता अजय सिंगला, जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा, सुशील गर्ग, युवा जिला प्रधान नैब चौधरी, पार्षद उजाला बक्शी, पार्षद बनिंदर कौर, पार्षद अश्वनी चुन्ना, पार्षद प्रतिनिधि गुरभाग धमाला, पार्षद कपिल घई, पार्षद सीमा देवी, पार्षद प्रतिनिधि सोनी, पार्षद रवि चौधरी, पार्षद बिट्टू, पार्षद दर्शन नंबरदार, जिला परिषद मेंबर मंदीप, जिला पार्षद मेंबर प्रतिनिधि शरणजीत काका, जिला परिषद मेंबर बलविंदर चौधरी, जिला पार्षद मेंबर प्रतिनिधि अश्वनी नागरा, जिला परिषद मेंबर राजिंदर सिंह, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेश मान, सुनील शाम, हर्ष चड्डा, चंचल शर्मा, संतोष टगरा, रघुवंश मल्होत्रा, रामपाल खेड़ावाली, सचिन शर्मा, सुनील सोनकर, सुरेन्द्र चौहान, अनिल कपूर सहित काफी संख्या में पार्टी से जुड़े हुए लोग रोष मार्च में शामिल हुए।