फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress, satyagraha outside SDM office in protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस, एसडीएम कार्यालय के बाहर किया सत्याग्रह

Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress, satyagraha outside SDM office in protest against Agneepath
कालका। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी ने विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सत्याग्रह कर सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार की योजना के खिलाफ अपनी भड़ास निकालकर कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इसके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने कई सुझाव और विचार साझा किए।
विज्ञापन

भाजपा ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाला
एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित सत्याग्रह में शामिल विधायक प्रदीप चौधरी ने कि सरकार ने पहला प्रयोग नोटबंदी का किया। इसने भारत की अर्थव्यवस्था और देश के मध्यम आय वाले व्यापारियों की कमर तोड़ दी। इसके बाद किसान बिल लाकर किसानों को कारपोरेट के हाथों बेचने का असफल प्रयास किया। वहां इन्हें किसानों और कांग्रेस पार्टी की संगठित ताकत के आगे मुंह की खानी पड़ी। अब इन्होंने अग्निवीर का नया तीर छोड़ा है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से युवाओं और छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। विधायक प्रदीप चौधरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा अग्नि वीरों की चार साल बाद रिटायरमेंट के बाद नौकरी देने के वायदे को ढकोसला बताया है। उन्होंने कहा कि आज युवा उपाधियां लेकर भी बेरोजगारी की मार झेल रहा है। यदि सरकार की मंशा रोजगार देने की है, तो फिर इन युवाओं को रोजगार देने का काम क्यों नहीं करती। इस मौके पर पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस मौके पर अजय सिंगला, रेखा शर्मा, नरेश मान, हरभजन सिंह, सुरेंद्र चौहान, रमेश भट्टी, रमेश मांधना, गुरिंदर चौधरी, रविंद्र मेहता, गुरमेल सैनी, शरणजीत काका, विजेंद्र कामी, गफूर मोहम्मद, युवा जिलाध्यक्ष नैब चौधरी, रवि चौधरी, रामकरण चौधरी, रविंद्र अरोड़ा, रुल्दू राम, सुच्चा रायपुर, गुरिंदर चौधरी, हंसराज, गुरभाग धमाला, अमरजीत सैनी, महेश शर्मा, संतोष टगरा, सुनील सोनकर, भूपिंदर गौतम, निरंजन सिंह, रामपाल, अमर चेची, जसमेर सैनी, प्यारा रायपुर, सचिन शर्मा, जरनैल मानकपुर, मंदीप करणपुर, सीताराम फौजी, राजिंदर खेड़ावाली, रूप चंद, जोगिंदर चौधरी, सोनू रत्तपुर, चंचल शर्मा, अजय शर्मा, रागुबीर नंबरदार, जगमोहन धीमान, कालू सरपंच, हरदेव, गुरचरण भोगपुर, महेंद्र वाल्मीकि, बशीर, भाग सिंह, जिंदर, लज्जा राम, एडवोकेट मान सिंह, सतीश शर्मा, बलविंदर, अमन जैलदार सहित काफी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed