फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress protests against inflation; clash with police as they march towards Lok Bhavan.

Panchkula News: महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन की ओर बढ़े तो पुलिस से टकराव

Wed, 26 Aug 2026 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against inflation; clash with police as they march towards Lok Bhavan.
पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को चंडीगढ़ पुलिस ने रोका
विज्ञापन

पानी की बौछारों से खदेड़ा, वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने महंगाई और चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिना चीनी की चाय बनाकर लोगों को परोसी। वे राज्यपाल को ज्ञापन देने लोकभवन की ओर बढ़ रहे थे।
लोकभवन की ओर बढ़ते ही कांग्रेसियों का पुलिस से टकराव हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका और पानी की बौछारों से खदेड़ा। प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन की शुरुआत चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन के बाहर हुई थी। कांग्रेस ने बढ़ती चीनी कीमतों को आम आदमी की पहुंच से बाहर बताया। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और बसें भी तैनात की थीं।
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने केंद्र सरकार की नीतियों को कीमतों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि का आरोप लगाया। वड़िंग ने चीनी के निर्यात और एथेनॉल उत्पादन से जुड़ी नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पहले निर्यात, फिर डायवर्जन और अब आयात की जरूरत क्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीनी के दामों में वृद्धि :

वड़िंग ने दावा किया कि खुदरा और थोक चीनी की कीमतें करीब 40 फीसदी बढ़ी हैं। कुछ राज्यों में यह बढ़ोतरी 50 फीसदी तक पहुंच गई है। आठ राज्यों में चीनी की कीमत 65 रुपये प्रति किलो से अधिक है। पिछले तीन महीनों में चीनी 48 से बढ़कर 67 रुपये प्रति किलो हो गई है।




चन्नी गुट प्रदर्शन में नहीं दिखा :
प्रदर्शन में एआईसीसी सचिव रविंदर दलवी, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, हरदयाल कंबोज, कुलजीत सिंह नागरा, गुरशरण रंधावा, नरेश दुग्गल, अश्वनी शर्मा, अजय मंगूपुर, सुरिंदर सिंह, जगदेव गागा, कमल किशोर, निशात अख्तर, बलजीत कौर और गुरप्रीत लकी पखो सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट के नेताओं ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed