फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress protests against fake voting; crowds gather in Panchkula

Panchkula News: फर्जी वोटिंग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल-पंचकूला में उमड़ी भीड़

Tue, 25 Nov 2025 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against fake voting; crowds gather in Panchkula
पंचकूला। हरियाणा में फर्जी वोटिंग के खिलाफ कांग्रेस ने रविवार को पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में हुए इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने ''''वोट छोड़ गद्दी छोड़'''' अभियान के तहत भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा संघर्ष और लड़ाई कोई सता हासिल करने के लिए नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।
विज्ञापन

दिल्ली में राहुल गांधी ने पत्रकारों के समक्ष हरियाणा में हुई वोटों की धांधली को लेकर आंकड़ों और तथ्यों के हिसाब से खुलासा किया था। भाजपा हरियाणा में वोट चोरी कर जनता के साथ धोखा कर सत्ता में आई है। खुलासे में अब स्पष्ट हो चुका है कि ब्राजील मॉडल को भी फर्जी वोट तंत्र के माध्यम से वोटर दिखाया गया। जिला पंचकूला की कालका विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 18876 फर्जी वोट एवं विधानसभा क्षेत्र पंचकूला में 18206 वोट फर्जी डाले गए। इस प्रकार जिले में लगभग 37082 फर्जी बोर्ड बना जनता के साथ धोखा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया एसआई आर का फार्मूला लगाकर भाजपा ने बिहार में 65 लाख मतों को काट दिया। यह सरासर जनता के मताधिकार पर हनन है। इसको लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से सवाल किया लेकिन चुनाव आयोग जोकि सत्ताधारी भाजपा के हाथों की कठपुतली है, ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी प्रकार दिल्ली, महाराष्ट्र , हरियाणा में मतों का फर्जीवाड़ा कर सरकारें सत्ता में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चुनाव में सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को मान सम्मान सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी देती है। भाजपा तो महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती है। बिहार में एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों से महिलाओं की मदद और महिला सशक्तिकरण के नाम पर कुछ भी नहीं दिया। चुनाव के दौरान सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 10,000 रुपये महिलाओं के खाते में डाले गए। यह सब भाजपा की कठपुतली चुनाव आयोग की नाक के नीचे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed