फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress misusing government machinery to rig the election: Cheema

निकाय चुनाव में धांधली करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस : चीमा

Thu, 07 Jan 2021 09:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Congress misusing government machinery to rig the election: Cheema
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अगले माह होने वाले नगर निकाय चुनाव मे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जबरन हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। आप नेता और विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जाखड़ पंजाब में अगले माह होने वाले नगर निकाय चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन और जाखड़ चुनाव में धांधली करने की योजना बना रहे हैं और चुनाव जीतने के लिए कोई भी सरकारी हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर आरोप लगाते हुए चीमा ने कहा कि जाखड़ न विधायक हैं, न सांसद और न ही किसी विभाग के मंत्री, तो किस हैसियत से वे सरकारी बैठकों में भाग ले रहे हैं। सरकारी योजनाएं एवं नीति बनाने में उनकी दखलंदाजी क्यों होती है। कैप्टन को इस बात का जवाब देना चाहिए कि जनता द्वारा नकारे हुए नेता को सरकारी कार्य में क्यों शामिल करते हैं। सरकारी काम में जाखड़ और अन्य कांग्रेस नेताओं का दखल देना लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसा करके कैप्टन सरकार और कांग्रेस नेता लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि पंजाब के कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनाव के मामले में दखलंदाजी करना चुनाव आयोग के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के नियमों के खिलाफ है। चुनावी मामले में कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप से आयोग की साख को नुकसान पहुंच रहा है। चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार चुनाव के मामले में किए जा रहे हस्तक्षेप पर रोक लगानी चाहिए। चीमा ने पंजाब के राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि राज्यपाल को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed