फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders can be shocked by Rajinder Kaur Bhattal statement

Punjab election 2022: पूर्व सीएम भट्ठल ने कांग्रेस व आप के बीच जताई गठबंधन की गुंजाइश, पार्टी ने बयान से किया किनारा

Sun, 06 Mar 2022 09:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 09:44 PM IST
सार

कांग्रेस ने 2013 में आप को समर्थन देकर दिल्ली में आप की सरकार बनवाई थी। हालांकि दोनों का यह साथ ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका। अब दिल्ली में पार्टी के हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

विज्ञापन
Congress leaders can be shocked by Rajinder Kaur Bhattal statement
राजिंदर कौर भट्ठल - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और लहरागागा से कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर कौर भट्ठल के बयान से कांग्रेस के नेता सकते में हैं। पंजाब में आप और कांग्रेस के गठबंधन के उनके बयान से कांग्रेस ने किनारा किया और कहा है कि यह उनके निजी विचार हैं। पार्टी के फैसले लेने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि दिल्ली में हुई गलती को पंजाब में पार्टी कभी भी दोहराना नहीं चाहेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह पांच वर्षों से पार्टी की सक्रिय राजनीति से दूर हैं। पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भी उनके बयान पर हैरानी जताई और कहा है कि आप और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भट्ठल का बयान निजी विचार हो सकता है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। 10 मार्च को मतगणना के दौरान इसका खुलासा हो जाएगा। हालांकि भट्ठल के इस बयान को लेकर कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली में 2013 का अनुभव जरूर याद आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने 2013 में आप को समर्थन देकर दिल्ली में आप की सरकार बनवाई थी। हालांकि दोनों का यह साथ ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका। अब दिल्ली में पार्टी के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। पंजाब में ऐसे हालात न हो इसको लेकर नेता इस गठबंधन की खूब खिलाफत कर रहे हैं।

दिल्ली में हार का मुंह देख रही कांग्रेस
आप से गठबंधन के बाद दिल्ली में कांग्रेस लगातार हार का मुंह देख रही है। 2015 और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव मेें कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया, जबकि 2013 में 28 सीटों से शुरू होकर आप 67 और उसके बाद 62 सीटों तक पहुंच चुकी है।

भाजपा-अकाली के गठबंधन की चर्चा
इस बार हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की संभावना दिख रही है। इन सबके बीच शिरोमणि अकाली और भाजपा में गठबंधन की चर्चा जोरों पर है। हालांकि दोनों दलों की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

भट्ठल ने दिया था यह बयान
पूर्व मुख्यमंत्री और लहरागागा से कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा है कि यदि किसी कारण कांग्रेस बहुमत से चूक जाती है और किसी भी अन्य पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो दोबारा चुनाव के बजाय कांग्रेस द्वारा आप से समझौता करने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर जिस पार्टी के पास ज्यादा सीटें होंगी वह ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगी और मुख्यमंत्री भी ज्यादा सीटों वाली पार्टी का ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed