फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress leader Vijay Bansal arrived to support PTI

पीटीआई को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता विजय बंसल

Sat, 11 Jul 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Vijay Bansal arrived to support PTI
पंचकूला। नौकरी बहाली की मांग को लेकर 26 दिन से धरने पर बैठे पीटीआई को हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके एडवोकेट विजय बंसल समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल ने भी समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी और शिवालिक विकास मंच बर्खास्त कर्मचारियों के साथ हैं। पंचकूला के प्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव विकास शर्मा, कैशियर लक्ष्मी देवी और राजेश ने समर्थन देने पर आभार जताया। विजय बंसल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 8 अप्रैल 2020 के निर्णय के बाद 1983 पीटीआई अध्यापकों की नौकरी बर्खास्त करना 2000 परिवारों के पेट पर लात मारना है। पीटीआई ने दस साल से अधिक प्रदेश में निस्वार्थ सेवा की है। 30 अध्यापक पूर्व सैनिक हैं, जिनमें गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त कर्मी भी शामिल हैं। जिन्होंने पूंछ में सात उग्रवादियों को मार गिराया था। 34 अध्यापक कैंसर, ब्रेन हैमरेज, हार्ट इत्यादि बीमारियों से ग्रस्त हैं। 39 साथियों की तो मृत्यु तक हो चुकी है। ऐसे में अब सरकार द्वारा इन्हें बर्खास्त करना सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा बेनकाब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed