{"_id":"5f7cab2f8ebc3e9baa35b422","slug":"congress-does-not-ban-political-rallies-congress-rally-with-permission-punjab-panchkula-news-pkl3901367199","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान रैली पर कांग्रेस को पंजाब सरकार की क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान रैली पर कांग्रेस को पंजाब सरकार की क्लीन चिट
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस द्वारा की जा रही रैलियों को क्लीन चिट देते हुए पंजाब सरकार ने कहा कि रैलियों को सशर्त मंजूरी दी गई थी। इन रैलियों के दौरान न तो कोई हिंसा हुई न ही लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा राज्य में कई जगह रैलियां आयोजित करने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने पंजाब - हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि अनलॉक के नए दिशा निर्देशों के तहत 1 अक्तूबर से राज्य में राजनीतिक गतिविधियों पर अब कोई रोक नहीं है। इसलिए यह आयोजन नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में अब नहीं है। रैलियों के लिए संबंधित अधिकारियों से पहले इजाजत ली जा चुकी थी। आईजी (लॉ एंड आर्डर) एके पांडे ने हलफनामा दायर कर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 30 सितंबर को जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 1 अक्तूबर से राजनीतिक रैलियों की सशर्त इजाजत दी गई है। पंजाब सरकार द्वारा बताया गया कि जहां-जहां ट्रैक्टर रैलियां या अन्य रैलियां आयोजित हुईं, उन सभी की सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की शर्त के साथ इजाजत दी गई थी। इन रैलियों के चलते कहीं ट्रैफिक जाम नहीं हुआ है और न ही कहीं आम लोगों को परेशानी आई। याचिका में लगाए गए सभी आरोपों को पंजाब सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। पंजाब सरकार के जवाब पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को अगली सुनवाई पर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं।
यह है मामला
हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित शीर्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के बड़े कांग्रेस नेताओं द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्टर और अन्य रैलियों के खिलाफ एडवोकेट एचसी अरोड़ा और किसान संगठन की ओर से एडवोकेट बलतेज सिंह सिद्धू ने याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप था कि एक ओर सरकार ने 100 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने और किसी भी तरह की राजनीतिक रैली पर रोक लगाई है, वहीं, पंजाब सरकार खुद राज्य भर में ट्रैक्टर रैलियां और प्रदर्शन कर रही है। खुद राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित सभी मंत्री और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी शामिल हो रहे हैं। इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।