फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress defaming Modi government through tool kit: Ratanlal Kataria

मोदी सरकार को टूल किट के माध्यम से बदनाम कर रही कांग्रेस : रतनलाल कटारिया

Tue, 01 Jun 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Congress defaming Modi government through tool kit: Ratanlal Kataria
पंचकूला। केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि कांग्रेस की 7 प्वाइंट की चार्जशीट झूठ का पुलिंदा है। पिछले कुछ समय से जनता को भ्रमित कर मोदी सरकार को टूल किट के माध्यम से बदनाम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कोविड पर प्रति 10 लाख पर भारत मे 234 की मृत्यु दर दुनिया के सभी बड़े देशों में सबसे कम है। 6 स्वदेशी वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें से 2 पिछले 4 महीने से लग रही हैं। इस दौरान सरकार ने 27.1 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर पैकेज महामारी के बीच अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए दिया। पिछले 7 वर्ष में 440 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश भारत में आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ तेल का 2 लाख करोड़ का कर्जा छोड़कर गए थे, जिसकी वजह से ईरान ने तेल की आपूर्ति बंद कर थी, जिसको मोदी सरकार ने भरा है। उन्होंने कहा कि 15 महीने से महामारी चल रही है, कहीं आपूर्ति में बाधा नहीं आई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आज भारत की आवाज को सुना जाता है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट जिसको लेकर कांग्रेस ने हंगामा मचा रखा था इसको दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट बताकर कांग्रेस प्रायोजित याचिका को खारिज कर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed