फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress announces councilor candidates for 17 out of 20 wards.

Panchkula News: कांग्रेस ने 20 में से 17 वार्डों के लिए पार्षद उम्मीदवार घोषित किए

Thu, 23 Apr 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Congress announces councilor candidates for 17 out of 20 wards.
पंचकूला नगर निगम चुनाव : तीन पर सस्पेंस बरकरार, तीन वार्ड (नंबर 2, 14 और 16) को लंबित रखा
विज्ञापन

आगामी एक-दो दिनों में इन सीटों पर भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद थन जारी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचकूला नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में 20 वार्डों में से 17 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है, जबकि पार्टी ने फिलहाल तीन वार्ड (नंबर 2, 14 और 16) को लंबित रखा है, जिनके लिए मंथन जारी है। आगामी एक-दो दिनों में इन सीटों पर भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी इस सूची के बाद अब इन सभी वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

17 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय
वार्ड नंबर 1 से पायल सोढ़ी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, वार्ड 3 से रजनीश सिंगला, वार्ड 4 से राजीव चौधरी, वार्ड 5 से विजय शर्मा और वार्ड 6 से दर्शन लाल उर्फ डीएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। आरक्षित वर्ग में वार्ड 7 से पंकज वाल्मीकि। वहीं वार्ड 8 से ऊषा रानी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। वार्ड 9 से सुरिंदर सिंह, वार्ड 10 से बलजीत सिंह और वार्ड 11 से अंजू को टिकट दिया गया है। इसी तरह वार्ड 12 से जगजीत सोही और वार्ड 13 से अक्षयदीप चौधरी कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। वार्ड 15 से सरस्वती देवी, वार्ड 17 से मुकेश सिरसवाल, वार्ड 18 से अमनदीप कौर और वार्ड 19 से नजमा के नाम पर मुहर लगी है। सूची के अंत में वार्ड 20 से विकास राणा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पुराने चेहरों और जातीय समीकरण पर दांव
कांग्रेस द्वारा जारी सूची में सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। सामान्य श्रेणी के साथ-साथ अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए आरक्षित सीटों पर भी चेहरों की घोषणा कर दी गई है। सूची के अनुसार वार्ड नंबर 7 से पंकज वाल्मीकि और वार्ड 17 से मुकेश सिरसवाल को मैदान में उतारा गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग (बीसीए) महिला के लिए आरक्षित वार्ड 19 से नजमा को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन वार्डों में फंसा पेच
पार्टी ने वार्ड नंबर 2, 14 और 16 के लिए अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर एक से अधिक दावेदारों के होने के कारण सहमति नहीं बन पाई है, जिसके चलते इन्हें फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। आगामी एक-दो दिनों में इन सीटों पर भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed