फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Confusion among people regarding the prices of medicines in Jan Aushadhi stores

Panchkula News: जन औषधि दुकानों में दवाओं की कीमतों को लेकर लोगों में भ्रम

Tue, 10 Feb 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Confusion among people regarding the prices of medicines in Jan Aushadhi stores
पंचकूला। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतीय जन औषधि परियोजना का उद्देश्य आम जनता को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है। इसके तहत डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए गए हैं और जगह-जगह जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। लेकिन पंचकूला सेक्टर-6 के जन औषधि दुकानों में दवाओं की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सेक्टर-6 में इस समय दो जन औषधि दुकानें संचालित हैं, एक मार्केट में और दूसरी सरकारी अस्पताल परिसर में। दोनों दुकानों पर एक ही दवा के दाम अलग-अलग हैं और दवाओं पर अंकित एमआरपी भी अत्यधिक छपी होती है, जिससे कीमत को लेकर संशय पैदा होता है।
विज्ञापन

एक ही दवा के दाम अलग, पारदर्शिता की मांग
31 जनवरी: अस्पताल की दुकान से 5 एमजी की 10 गोलियां 11 रुपये में खरीदी गई (एमआरपी 15 रुपये)
7 फरवरी: मार्केट की दुकान से वही दवा 30 रुपये में खरीदी गई (एमआरपी 108.75 रुपये)
सेक्टर-16 आरडब्ल्यूए के महासचिव सुभाष पपनेजा ने सिविल सर्जन, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर और स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा को पत्र भेजकर दुकानों में दवाओं की कीमतों में एकरूपता और कैश मेमो जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता से ही उपभोक्ताओं का भरोसा कायम रहेगा और यह जनहितैषी योजना सफलतापूर्वक चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed