फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Concrete action should be taken on theft incidents even within 15 days - Shibas

Panchkula News: चोरी की वारदात पर 15 दिन के भी हो ठोस कार्रवाई - शिबास

Mon, 05 May 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Concrete action should be taken on theft incidents even within 15 days - Shibas
पुलिस कमिश्नर ने शहर में अपराध पर अंकुश के लिए कड़े निर्देश जारी किए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने शहर में अपराध रोकने के लिए पुलिस विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से रात्रि के समय घरों में चोरी, चैन स्नैचिंग और ऑटो चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी क्राइम यूनिट इंचार्ज, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 दिन में ऐसे अपराध पर ठोस कार्रवाई करें। कमिश्नर ने आदेश दिया है कि सभी पीसीआर, राइडर, ईआरवी, नाका ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारी सूर्यास्त के बाद रिफ्लेक्टिव जैकेट्स पहनें। यह निर्णय विशेषकर सड़कों पर ट्रैफिक ड्यूटी और नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसके अलावा फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर कुछ जांच अधिकारियों को जांच प्रकिया में तेजी लाने व सुधार करने के आदेश दिए है। ऐसे मामलों में यदि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई प्रतिक्रिया असंतोषजनक पाई जाती है तो जांच अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि सभी जांच अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से ध्यान देना होगा और शिकायतों की निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करनी होगी।

शहर के नाकों पर पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में पंचकूला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत ड्रंकन ड्राइव के स्पेशल नाके लगाए गए। इसमें 350 वाहनों चालकों की जांच की जिसमें 11 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने का दोषी पाया गया, जिसमें एक वाहन को इंपाउंड भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed