फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complaints were lodged but water supply did not come, Tarse villagers

पंचकूला में कोरोना के 58 केस मिले, 478 सैंपल जांच के लिए भेजे

Sat, 25 Jun 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Complaints were lodged but water supply did not come, Tarse villagers
पंचकूला। जिले में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। वीरवार को जहां 47 केस नए मिले थे, वहीं शुक्रवार को 58 नए लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें 55 लोग पंचकूला और तीन दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। पंचकूला के संक्रमितों में 28 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। जिले में शुक्रवार को मिले नए मरीजों के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 170 हो गई है। इनमें से 169 लोग अपने घरों में उपचाराधीन हैं और एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 478 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आ जाएगी। अब तक जिले में 415 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

24 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण शिविर
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि शहर में शनिवार को 24 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक, कमांड अस्पताल, नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, यूएचसी सेक्टर-16, डिस्पेंसरी सेक्टर-7, डिस्पेंसरी सेक्टर-11, डिस्पेंसरी सेक्टर-4, डिस्पेंसरी सेक्टर-8, डिस्पेंसरी सेक्टर-10, डिस्पेंसरी सेक्टर-12ए, डिस्पेंसरी सेक्टर-21, डिस्पेंसरी सेक्टर-25, डिस्पेंसरी सेक्टर-20, डिस्पेंसरी एमडीसी सेक्टर-4, डिस्पेंसरी सेक्टर-19, पीएचसी मोरनी, पीएचसी पिंजौर, पीएचसी सुरजपुर, एसडीएच कालका, पीएचसी पुराना पंचकूला, पीएचसी कोट, पीएचसी बरवाला, सीएचसी नानकपुर और सीएचसी रायपुररानी में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

22 गांवों में पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण बढ़ाने के लिए हर घर दस्तक अभियान चलाया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में घर-घर जाकर पात्र लोगों को टीका लगा रही हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि गांव खटोली, मानक टाबरा, रायपुररानी, सीतोमाजरा, रामगढ़, बन्ना, पीपल घाटी, कबीर पंथी मोहल्ला, किशनगढ़, नागलरूटल, गोरखनाथ, शाहपुर, भानसा टिब्बा, सकेतड़ी, रैली, खड़ग मंगोली, एचएमटी कॉलोनी, बीड़ घग्गर, ढोला, कोटियान, लेही और परवाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर में जाकर टीकाकरण अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed