{"_id":"68efc5436d6b477b8a091653","slug":"compensation-balm-for-flood-wounds-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-846610-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाढ़ के जख्मों पर मुआवजे का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाढ़ के जख्मों पर मुआवजे का मरहम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देते हुए बुधवार को 6.3 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बांटी। 14 कैबिनेट मंत्रियों ने पुनर्वास योजना के तहत राशि वितरिक की की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13 अक्तूबर को अजनाला के 631 परिवारों को 5.70 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित करके इस अभियान की शुरुआत की थी। सूबा सरकार ने फसल के नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.20 लाख रुपये तक और पशुधन के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह राशि लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से जमा करवाई गई है।
कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के आठ बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वीकृति पत्र सौंपकर संगरूर में मुआवजा वितरण प्रक्रिया की शुरुआत की। संगरूर के बाढ़ पीड़ितों को 3.50 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जिला मोहाली के गांव रामपुर कलां और डेराबस्सी तहसील के गांव सरसीनी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित करने की शुरुआत की। उन्होंने लगभग 80 प्रभावित परिवारों को 66 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र सौंपे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का जिले में फसलों और मकानों के नुकसान के लिए 1.05 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने विधायक गुरलाल घनौर के साथ मिलकर पटियाला जिले के 232 किसानों को मुआवजा स्वरूप 88 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र सौंपे। भोआ क्षेत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने 130 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 31 लाख रुपये के राहत चेक वितरित किए। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कपूरथला जिले के गांव किशन सिंह वाला से बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण की औपचारिक शुरुआत की। लगभग 25 किसानों को स्वीकृति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गुरदासपुर जिले के 138 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 59 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने फिरोजपुर जिले की जीरा सब-डिवीजन के गांव फत्तेवाला से मुआवजा वितरण की शुरुआत की, जहां 57 किसानों को 16 लाख रुपये से अधिक के स्वीकृति पत्र दिए गए। इसके अलावा उन्होंने गांव निहाला लवेरा के 254 किसानों को 99.20 लाख रुपये और फिरोजपुर के गांव कमल वाला के 37 किसानों को 6.60 लाख रुपये के मुआवजा स्वीकृति पत्र सौंपे।
डॉ. रवजोत ने 24.27 लाख के स्वीकृति पत्र :
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरण की शुरुआत की। टांडा नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 60 लाभार्थियों को कुल 24.27 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र दिए। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अजनाला क्षेत्र के 28 प्रभावित परिवारों को 24 लाख रुपये और राजासांसी क्षेत्र के 23 परिवारों को 18.41 लाख रुपये वितरित किए। राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने समराला सब-डिवीजन के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों के 84 किसानों को 25.05 लाख रुपये वितरित किए। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शाहकोट के गांवों के 47 किसानों को 10 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया। जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल 13 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।