फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Communalism is on the rise in the country, all parties should learn from their gurus: Kejriwal

देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता, गुरुओं से शिक्षा लें सभी दल : केजरीवाल

Wed, 26 Nov 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Communalism is on the rise in the country, all parties should learn from their gurus: Kejriwal
श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए गुरु श्री तेग बहादुर जी ने महान शहादत दी लेकिन आज देश में सांप्रदायिकता बढ़ रही है। कुछ लोग धर्म के नाम पर एक-दूसरे को लड़वा रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है। सभी दलों को गुरुओं से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

केजरीवाल सरबत दा भला एकत्रता कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित कर रहे थे। अप्रत्यक्ष रूप से विरोधियों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी पूरी ईमानदारी से सरकार चला रही है। सरकारी खजाने का एक भी रुपया हमने अपने ऊपर खर्च नहीं किया। एक भी रुपये की बेईमानी नहीं की, यदि ऐसा हुआ हो तो जो सजा गुरु महाराज हमें देंगे, वह मंजूर होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाम जपो, किरत करो, वंड छको… इसी सिद्धांत पर हम अपनी जिंदगी और सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। आज बहुत लोग हमसे पूछते हैं कि इतना पैसा कहां से आया, सरकार ने इतना शानदार इंतजाम कैसे किया, पंजाब सरकार इतने काम कैसे कर रही है। तो इसका जवाब है कि हम अपने गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं और ईमानदारी से सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरु महाराज जी का सबसे महान उपदेश एक ओंकार हमें यह सिखाता है कि परमात्मा एक है... मार्ग भले अलग हों, गंतव्य वही एक सत्य है। इस पवित्र धरती पर आकर जो आध्यात्मिक शांति, ऊर्जा और आलौकिक अनुभूति प्राप्त हुई, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed