फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Commotion of transporters due to lack of vehicles

वाहनों की पासिंग नहीं होने पर ट्रांसपोर्टरों का हंगामा

Wed, 25 Nov 2020 01:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Commotion of transporters due to lack of vehicles
पंचकूला। एक माह से अपनी गाड़ियों को पास करने के लिए भटक रहे ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा मंगलवार को उफान पर आ गया। गाड़ियां पास करवाने के लिए सेक्टर-5 पहुंचे इन ट्रांसपोर्टरों ने जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के पासिंग एरिया में जमकर हंगामा किया। मंगलवार को सेक्टर-5 में ट्रकों की फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि पंचकूला में राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा एक माह से उनको दौड़ाया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार यहां हर सप्ताह मंगलवार को पुरानी गाड़ियों और ट्रकों के साथ अन्य कॉमर्शियल वाहनों की पासिंग होती है। कई दिनों से वे यहां आते तो हैं पर उनको वापस कर दिया जाता है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि विभाग द्वारा कहा गया है कि अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद से यहां पासिंग बंद है। इन लोगों का कहना है कि किसी अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है तो उसकी जगह दूसरे को लगाना चाहिए। गाड़ियों के पास न होने के कारण कई बार गाड़ियों को चेकिंग के दौरान इंपाउंड कर लिया जाता है। उन पर पहले भी फाइन लगाया गया है। इस वजह से बिना पास हुई गाड़ियों को ट्रांसपोर्टर चला ही नहीं पाते हैं। इससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी, उनकी जुबानी
मैं यहां एक माह से आ रहा हूं। मेरी गाड़ी पास नहीं हो रही है। यहां कई बार मुझको अधिकारी मिले और कहा कि पासिंग के लिए खुद बुलाएंगे।
लाभ सिंह
मेरे लिए मुश्किल यह है कि मैं हर मंगलवार को अपना काम छोड़कर यहां आ जाता हूं। ऐसी स्थिति में मेरी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
सतपाल
विभागीय अधिकारियों की ट्रांसफर से हमारा क्या मतलब। यहां कई अधिकारी हैं, किसी को भी पासिंग के लिए लगाया जा सकता है।
सतपाल सैनी
मैं अपना सारा काम छोड़कर मंगलवार को यहां पहुंचता हूं। एक माह हो गए चक्कर लगाते लगाते। पता नहीं कब हमारी गाड़ियां पास होंगी।
दीपक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed