{"_id":"6410d1c5a95fad4b920a0ef4","slug":"committee-will-be-formed-to-investigate-illegal-shops-in-trilokpur-iti-classes-will-be-held-in-kanauli-pkl-office-news-c-16-1-87032-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: त्रिलोकपुर में अवैध दुकानों की जांच के लिए बनेगी कमेटी, कनौली में लगेंगी आईटीआई की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: त्रिलोकपुर में अवैध दुकानों की जांच के लिए बनेगी कमेटी, कनौली में लगेंगी आईटीआई की कक्षाएं
विज्ञापन
एचएसवीपी फिल्ड हॉस्टल में 35 लोग पहुंचे फरियाद लेकर, अधिकारियों को दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एचएसवीपी फिल्ड हॉस्टल सेक्टर-6 में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में गांव छोटा त्रिलोकपुर के लोगों ने शारदा माता मंदिर के बाहर अवैध दुकानें लगाने का मामला उठाया। दरबार में गांव कनौली में आईटीआई निर्माण कार्य पूरा नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता के साथ उठाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंदिर के बाहर अवैध दुकानों के मामले में एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। कनौली के लोगों की आईटीआई की कक्षाएं शुरू कराने की मांग पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी साल से कक्षाएं शुरू कर दी जाएं। जब तक भवन बनकर तैयार नहीं होता तब तक गांव के ही किसी वैकल्पिक भवन में कक्षाओं का संचालन किया जाए।
खुला दरबार में गांव छोटा त्रिलोकपुर निवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि गांव में शारदा माता का मंदिर है। हर साल की तरह नवरात्र पर यहां 22 मार्च से मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यहां अवैध रूप से दुकानें लगाकर व्यवस्था को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञानचंद गुप्ता ने मेले को शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करवाने के लिए एसडीएम पंचकूला की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
बरवाला खंड के गांव कनौली के सरपंच मीनू राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य देसराज पोसवाल और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा ने गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कक्षाओं को जल्द शुरू करवाने का अनुरोध किया। गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को कक्षाएं इसी साल शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कई लोग बिजली और पानी संबंधी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, तो कुछ रोजगार की मांग लेकर भी जनता दरबार में पहुंचे थ। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य देसराज पोसवाल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, डीपी सोनी, डीपी सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अवैध निर्माणों को शुरुआत में ही रोकने के निर्देश
बरवाला निवासी एक व्यक्ति के तीन-चार साल पहले बने भवन को अवैध बताकर तोड़े जाने के की शिकायत पर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों को शुरुआत में ही रोका जाना चाहिए। भवन बनने के सालों बात कार्रवाई किया जाना गलत है। अधिकारी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करें और इस तरह की नौबत न आने दें। विधानसभा अध्यक्ष ने माइंड वेदा के ‘हर घर गीता- घर घर गीता’ और ‘घर घर कला-घर घर साहित्य’ अभियानों का भी शुभारंभ किया। माइंड वेदा के संस्थापक कंवल बिन्दुसार ने बताया कि भागवद् गीता के साथ-साथ हनुमान के संदेशों को भी वे घर-घर तक पहुंचाना चाहते हैं।