{"_id":"5f493dbd8ebc3e3d16785377","slug":"committee-constituted-to-investigate-the-comments-of-the-home-department-in-the-liquor-scam-panchkula-news-pkl386110032","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटालाः एसईटी की रिपोर्ट में आबकारी विभाग भी कटघरे में, पुलिस की भूमिका की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटालाः एसईटी की रिपोर्ट में आबकारी विभाग भी कटघरे में, पुलिस की भूमिका की होगी जांच
Sat, 29 Aug 2020 12:35 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:35 PM IST
सार
- गृह विभाग पर की गई टिप्पणियों की जांच के लिए कमेटी गठित
- गृह मंत्री ने डीजीपी और गृह सचिव के साथ बैठक के बाद लिया निर्णय
- जांच विजिलेंस को सौंपने के बाद डीजी विजिलेंस भी मिलने पहुंचे
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शराब घोटाले में एसईटी की गृह विभाग पर की गई टिप्पणियों के बाद पुलिस की भूमिका की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी पूरे प्रदेश में इस मामले में पुलिस की भूमिका की जांच करेगी। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन करेंगी। राज्य के डीजीपी और गृह सचिव से बैठक करने के बाद विज ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही गृह विभाग की ओर से आज आईपीएस प्रतीक्षा गोदारा से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
गृह विभाग से संबंधित की गई सभी टिप्पणियों की जांच के लिए जो कमेटी गठित की है। उसमें कला रामचंद्रन के अलावा डीआईजी शशांक आनंद और एसपी हिमांशु गर्ग को शामिल किया है। गृहमंत्री ने कहा कि यह समिति एसईटी द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में की गई टिप्पणियों तथा पुलिस द्वारा की गई अनियमितताओं का तरीका व अन्य समुचित मामलों की जांच करेगी। यह समिति 2 माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
डीजी विजिलेंस ने की मुलाकात
शराब घोटाले की जांच विजिलेंस को जाने के बाद डीजी विजिलेंस पीके अग्रवाल ने भी गृह मंत्री से मुलाकात की है। गृह मंत्री के साथ हुई उनकी बैठक में शराब घोटाले के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई है। विज ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने विजिलेंस जांच पर अपना भरोसा जताया है।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी 112
प्रदेश में शीघ्र ही पुलिस सहायता के 112 की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे शिकायतकर्ता के पास पुलिस 15 मिनट में पहुंचेगी। जिसके लिए पुलिस को वाहन अलग से दिए जाएंगे। यह वाहन आ भी गए हैं। विज केमुताबिक 112 सेवा शुरू होने से पुलिस की तत्परता बढ़ेगी।

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन