फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Commission strict on pending connection and wrong billing, officers summoned

लंबित कनेक्शनों और गलत बिलिंग पर आयोग सख्त, अधिकारियों को किया तलब

Thu, 15 Jul 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Commission strict on pending connection and wrong billing, officers summoned
चंडीगढ़। लंबित चल रहे बिजली कनेक्शन और गलत बिलिंग को लेकर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने सख्त रवैया अपना लिया है। बुधवार को आयोग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को तलब किया। साथ ही दो घंटे तक अलग-अलग 15 बिंदुओं पर जवाब मांगा। इतना ही नहीं आयोग ने हर माह निगम डाटा वाइज भेजने के निर्देश दिए, ताकि आयोग को हर परियोजना की वास्तविक स्थिति की जानकारी रहे।
विज्ञापन

बुधवार को पंचकूला स्थित एचईआरसी के कार्यालय में आयोग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण के अधिकारियों की सुनवाई की। इसमें आयोग के अध्यक्ष आरके पचनंदा, सदस्य परविंद्र सिंह और नरेश, जबकि निगम की ओर से डीएचबीवीएन के एमडी बलकार सिंह, डायरेक्टर वीएस मान समेत तमाम चीफ इंजीनियर मौजूद रहे। आयोग ने एक-एक करके तमाम बिंदुओं पर स्टटेट रिपोर्ट पूछी। आयोग की ओर से निगम के पास पेंडिंग चल रहे 24058 कनेक्शनों पर कहा कि इनको जल्दी जारी किया जाए। निगम को अपनी कनेक्शन एफिसिएंसी बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

कब तक बदले जाएंगे पुराने मीटर
आयोग ने निगम के अधिकारियों से खेती को दी जाने वाली बिजली पर सबसिडी के बारे में जानकारी मांगी। खेती क्षेत्र को दी जा रही बिजली की प्रमाणिकता के लिए भी रिकॉर्ड मांगा। साथ ही खराब और पुराने मीटर का भी स्टेटस जाना और पूछा कि आखिर कब तक इन मीटरों को बदला जा सकेगा? इसके अलावा, आयोग ने निगम से फीडर वाइज लाइन लॉस का रिकार्ड मांगा। आयोग ने ये भी कहा कि सीजीआरएप के आदेशों को तुरंत और सख्ती से लागू करें। बता दें कि सीजीआरएफ बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिलिंग, मीटरिंग, वोल्टेज, कनेक्शन, बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70.46 लाख उपभोक्ता, हजारों को कनेक्शन का इंतजार
बता दें कि प्रदेश में कुल बिजली उपभोक्ता 70.46 लाख हैं। डीएचबीएन में 37.62 लाख और यूएचबीवीएन में 32.84 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। डीएचबीवीएन के अंतर्गत हिसार, फतेहाबाद, जींद, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी, गुरुग्राम-1, गुरूग्राम-2, फरीदाबाद, पलवल और सिरसा सहित 11 सर्कल, 30 डिविजन और 129 सब डिविजन हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास 24058 कनेक्शन पेंडिंग चल रहे हैं। जबकि उत्तरी हरियाणा की बात करें तो 60587 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed