फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Coach derailed during shunting; put back on track, Shatabdi affected

Panchkula News: शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा कोच<bha>;</bha> वापस पटरी पर रखा, शताब्दी हुई प्रभावित

Fri, 23 May 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Coach derailed during shunting; put back on track, Shatabdi affected
कालका। वीरवार को शंटिंग के दौरान कालका-दिल्ली मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या (14331/32) के तीसरे कोच के पिछले चार पहिए पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी सहित जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचा और साथ ही राहत बचाव कार्य में जुट गए। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




प्लेटफार्म नंबर-3 भी हुआ बाधित

जानकारी के अनुसार कालका-दिल्ली मेल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार रात करीब साढ़े-9 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसे सुबह 7:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। इससे पहले सुबह इसके रैक को शंटिंग के लिए ले जाया गया। लेकिन शंटिंग के दौरान इस ट्रेन को प्लेस करते हुए इंजन के साथ सटे तीसरे कोच के चार पहिए अचानक पटरी से उतर गए थे। इस कारण प्लेटफार्म नंबर तीन कुछ समय के लिए बाधित रहा। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ, जीआरपी, आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

हाइड्रोलिक जैक से पटरी पर पहुंचा कोच

इस दौरान हाइड्रोलिक जैक के माध्यम से कोच को पटरी पर लाने की काफी कोशिश की गई जो कि नाकाम रही। वहीं, करीब 8.37 बजे एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। उक्त ट्रेन से लाए गए हाइड्रोलिक जैक की मदद से कुछ ही मिनटों में कोच को पटरी पर वापस लाया गया। इसके बाद करीब 9 बजे ट्रेक क्लीयर कर दिया गया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद उक्त ट्रेन को 12:25 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शताब्दी हुई प्रभावित

प्लेटफार्म नंबर-3 पर ट्रेन का कोच उतरने के कारण कालका चलने वाली शताब्दी ट्रेन प्रभावित हुई है। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। प्लेटफार्म नंबर-3 बाधित होने के कारण कालका शताब्दी समय पर रवाना नहीं हो पाई। इस कारण इसके कनेक्शन में चंडीगढ़ से चलने वाली शताब्दी ट्रेन वीरवार को करीब 7:30 बजे रवाना कर दी गई और इसकी घोषणा कालका रेलवे स्टेशन से कर दी गई, जिससे यात्री चंडीगढ़ से शताब्दी पकड़ सकें। वहीं, करीब 9 बजे प्लेटफार्म नंबर-3 का ट्रेक क्लीयर होने के बाद कालका से सुबह 6:15 बजे निकलने वाली शताब्दी को 10:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया, जबकि सुबह 11 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली एकता एक्सप्रेस ट्रेन की अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंचने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed