फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM reached Gharaunda from Panchkula after doing road show, said - will blow the trumpet of Lok Sabha elections from Karnal

Panchkula News: रोड शो कर पंचकूला से घरौंडा पहुंचे सीएम, कहा-करनाल से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

Wed, 20 Mar 2024 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
CM reached Gharaunda from Panchkula after doing road show, said - will blow the trumpet of Lok Sabha elections from Karnal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को नाडा साहिब में माथा टेककर घरौंडा तक रोड शो किया। इस दौरान उनका काफिला अंबाला, पिपली, करनाल होकर घरौंडा पहुंचा। नाडा साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता का भाजपा सरकार में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नाडा साहिब गुरुद्वारा से आशीर्वाद लेकर वे करनाल से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और पूर्व विधायक लतिका शर्मा उपस्थित रहीं। नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। हरियाणा की दस सीटों पर कमल खिलाकर मोदी के पास भेजने का काम हरियाणा करेगा। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है। गरीब व्यक्तियों को योजनाबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन

सीएम सैनी ने कहा कि इन दस सालों में डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती से आगे बढ़ाने के साथ-साथ दुनिया में भारत के मान और सम्मान को ऊंचा किया है। नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बिना पर्ची और बिना खर्ची से नौकरियां लगने के कारण युवाओं का विश्वास भाजपा की सरकार पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के हित में और लोगों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का पंचकूला सहित जगह-जगह हुआ स्वागत
नाडा साहिब गुरुद्वारा से आशीर्वाद लेने के बाद रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री का काफिला करनाल की तरफ रवाना हुआ। अंबाला पहुंचने पर बलदेव नगर सैदपुर में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में उमड़े लोगों ने जयश्रीराम, भारत माता की जय, मोदी-नायब जिंदाबाद के नारे लगाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कुरुक्षेत्र पहुंचा जहां पिपली से कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हजारों की संख्या में उमड़े लोग मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करनाल पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ घरौंडा पहुंचे जहां पर हजारों कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed