{"_id":"60e60c1b8ebc3e30e72cc086","slug":"cm-manohar-took-feedback-from-office-bearers-of-power-and-organization-panchkula-news-pkl419313817","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने सत्ता और संगठन के नेताओं से जाना फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने सत्ता और संगठन के नेताओं से जाना फीडबैक
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। इस दौरान सरकारी योजनाओं को लेकर जमीनी स्तर की हकीकत को लेकर फीडबैक लिया गया।
साथ ही लंबित चल रहे पंचायत व निकाय चुनावों और किसानों आंदोलन को लेकर भी नेताओं व कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। सभी ने एक सुर में पंचायत चुनाव को लेकर सहमति जताई। वहीं, किसान आंदोलन को लेकर कई विधायकों ने कृषि कानूनों को किसानों के लिए अच्छा बताया।
विधायकों ने फीडबैक दिया है कि ज्यादातर किसान कृषि कानूनों के समर्थन में हैं। हरियाणा निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी जिला प्रधानों समेत प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और संगठन मंत्री रविंद्र राजू मौजूद रहे। इस दौरान विधायकों और भाजपा जिला प्रधानों से जमीनी स्तर पर सरकार के बारे में फीडबैक लिया गया। बैठक में यूं तो सरकारी योजनाओं अंत्योदय, माइक्रो इरीगेशन से लेकर तमाम योजनाओं पर राय जानी गई। सबसे अधिक पंचायत-निकाय चुनाव और किसान आंदोलन पर मंथन हुआ। कुछ विधायकों ने हलकों में बढ़ते किसानों के विरोध की बात भी रखी तो कुछ ने इसे राजनीतिक करार दिया।
विज्ञापन
हम पहले से ही कह रहे आंदोलन राजनीति से प्रेरित : सीएम
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी ने उचित माहौल बताया है, क्योंकि मामला अदालत में है। इसलिए 22 अगस्त को इसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई है। सुनवाई के बाद अदालत फैसला सुना देती है तो उसी दिन से पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक अन्य सवाल, भाकियू द्वारा पंजाब में चुनाव लड़ने की बात कहने पर सीएम ने कहा कि वे पहले से ही कहते रहे हैं कि ये आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। अब खुद भाकियू के पदाधिकारी ही इस बात पर मुहर लगा रहे हैं।