{"_id":"6a9dc51dd4f3589ffd0261d2","slug":"cm-manns-objection-to-justice-ashwani-mishras-appointment-is-concerning-kaler-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1116320-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस अश्वनी मिश्रा की नियुक्ति पर सीएम मान का एतराज जताना चिंताजनक : कलेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस अश्वनी मिश्रा की नियुक्ति पर सीएम मान का एतराज जताना चिंताजनक : कलेर
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा जस्टिस अश्वनी मिश्रा की नियुक्ति पर एतराज को चिंताजनक बताया। उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में इस नियुक्ति पर आपत्ति की निंदा की।
कलेर ने कहा कि पंजाब सरकार का इस नियुक्ति में कोई भूमिका नहीं है। सरकार अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इसे बेवजह मुद्दा बना रही है। कार्यपालिका द्वारा न्यायपालिका की नियुक्तियों पर सवाल उठाना न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा को कमजोर करता है।
कलेर ने आरोप लगाया कि हाल ही में पंजाब सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट के कई सख्त फैसले आए हैं। साथ ही, शीर्ष पदों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे हैं। ऐसे में न्यायपालिका को लेकर विवाद खड़ा करना सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।