फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Mann angry over questioning patriotism of Sikh police officer in West Bengal

Panchkula News: पश्चिम बंगाल में सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने पर भड़के सीएम मान

Thu, 22 Feb 2024 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
CM Mann angry over questioning patriotism of Sikh police officer in West Bengal
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिम बंगाल में एक सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा नेताओं की सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भाजपा पार्टी के नेता उस समुदाय की छवि और क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं, जिसे देशभक्त और राष्ट्रवादी तौर पर जाना जाता है। मान ने कहा कि भाजपा नेता इस हकीकत को झुठला रहे हैं कि पंजाबियों, विशेषकर सिख समुदाय ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को अनाज सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में सिख किसानों ने बड़ा योगदान दिया है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पंजाब के वीर सपूत देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बेमिसाल बलिदान दे रहे है। यह बहुत दुखद है कि भाजपा नेता निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी निभाने वाले सिख अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी बता रहे हैं। भाजपा नेताओं की यह हरकत पंजाबियों विशेषकर सिख समुदाय का घोर अपमान है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें जुल्म, अन्याय और दमन का सामना करने का संदेश दिया है। भाजपा लीडरशिप का यह घृणित कदम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा लीडरशिप को अपने नेताओं के इस गैरजिम्मेदार, अपमानजनक और भेदभावपूर्ण रवैये के लिए माफी मांगनी चाहिए। पूरा पंजाब उस बहादुर सिख पुलिस अधिकारी के साथ खड़ा है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed