फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM inaugurated the huge statue of Vijay Rath presenting the Gita Gyan in the assembly premises

हरियाणा विस का माहौल हुआ 'गीतामय', मुख्यमंत्री ने विजय रथ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण किया

Wed, 14 Oct 2020 12:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurated the huge statue of Vijay Rath presenting the Gita Gyan in the assembly premises
विजय रथ की प्रतिमा और गीता स्वरूप का विमोचन करते सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल अब गीतामय हो गया है। परिसर में अब गीता के श्लोक गूंजते सुनाई देंगे। साथ ही श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन भी होंगे। मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा परिसर में गीता ज्ञान को प्रस्तुत करती श्री कृष्ण-अर्जुन के विजय रथ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान यहां श्रीमद्भागवत गीता का विशाल स्वरूप भी स्थापित किया गया। सीएम के साथ विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत अन्य विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर हरियाणा को गीता की भूमि बताते हुए मनोहर लाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अर्जुन को भागवत गीता का दिव्य संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से लोग विधानसभा सत्र के दौरान सम्मानित सदन की कार्यवाही देखने के लिए विधानसभा गैलरी आते हैं। विधानसभा परिसर में भगवान श्री कृष्ण के रथ और पवित्र भागवत गीता चित्र को देखकर वे निश्चित रूप से राज्य की गौरव पूर्ण संस्कृति से प्रेरणा लेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया-भर में पवित्र भागवत गीता का प्रचार करने के उद्देश्य से वर्तमान राज्य सरकार वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय स्तर का गीता महोत्सव आयोजित कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘सदन संदेश’ का पहला संस्करण जारी किया और मौजूदा विधायकों के वाहनों पर लगाने के लिए झंडी भी लांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों के वाहनों पर लगेगी झंडियां
हरियाणा विधानसभा द्वारा अधिकृत मौजूदा विधायक इस झंडी का इस्तेमाल अपने उन वाहनों पर कर सकेंगे, जो उनके नाम पर पंजीकृत हैं। अगर मौजूदा विधायक के पास अपने नाम से पंजीकृत कोई वाहन नहीं है, तो झंडी का इस्तेमाल निजी या किराए के वाहनों पर किया जा सकता है। यदि झंडी वाले वाहन में मौजूदा विधायक नहीं है तो झंडी को सफेद कवर से ढकना होगा। विधायकों को झंडी के लिए हरियाणा विधानसभा को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed