फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Flying Team conducts surprise inspection of Kalka Tehsil

Panchkula News: सीएम फ्लाइंग टीम ने किया कालका तहसील का औचक निरीक्षण

Sat, 22 Nov 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Team conducts surprise inspection of Kalka Tehsil
कालका। सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को तहसील कालका का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर ओमपाल, सब इंस्पेक्टर हितेन्द्र, एएसआई संजय, ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीपीओ पंचकूला विशाल शर्मा, गुप्तचर विभाग से सुरेंद्र शर्मा, हितेश कुमार सहित स्टाफ के अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि वह लगभग सुबह 10:45 बजे कार्यालय पहुंचे थे उस समय कार्यालय में कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। तहसीलदार मीटिंग में थे इसलिए बाद में उन्हें बुलवाया गया। पटवार खाना की ओर गंदगी और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था न होने की जानकारी मिली। कुछ कर्मचारियों के गैर हाजिर होने और लोगों के जमीनों की रजिस्ट्री इंतकाल आदि न हो पाने के विषय में भी तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। सीएम फ्लाइंग टीम कई घंटों तक तहसील कार्यालय में रुकी और तहसील कार्यालय का कुछ रिकॉर्ड भी खंगाला।
विज्ञापन



एक माह से गैरहाजिर पाया गया कर्मचारी

निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी एक महीने से गैरहाजिर पाया गया। 1301 के करीब इंतकाल लंबित मिले। निरीक्षण के दौरान कालका तहसील से संबंधित सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों और ऑनलाइन पोर्टल के संबंध में भी तहसीलदार से जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed