फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Flying Squad in action, quality check of link roads begins

Panchkula News: सीएम फ्लाइंग स्क्वायड एक्शन में, लिंक सड़कों की गुणवत्ता की जांच शुरू

Sun, 26 Oct 2025 09:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad in action, quality check of link roads begins
टीम ने सड़कों की मरम्मत में इस्तेमाल सामग्री के लिए सैंपल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने हाल ही में 4150 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491 किलोमीटर 7,373 ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया है। इनकी मरम्मत में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम ने रविवार को फरीदकोट और नवांशहर में बनाई जा रही सड़कों के सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। अगर इस्तेमाल सामग्री घटिया किस्म की पाई गई तो सरकार की तरफ से ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्क्वायड के सदस्य मालवा, माझा और दोआबा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने दो दिन पहले ही सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया था। इसमें पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
प्रदेश में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) के अधीन हैं। इनमें 3,424 करोड़ रुपये मरम्मत पर खर्च होंगे और 725 करोड़ पांच साल की देखभाल पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed