फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Channi's coronation, four days of moonlight, then dark night: Kataria

सीएम चन्नी की ताजपोशी, चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात : कटारिया

Thu, 23 Sep 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
CM Channi's coronation, four days of moonlight, then dark night: Kataria
पंचकूला। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अखिल भारतीय महासचिव, केंद्र सरकार में जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रहे व अंबाला लोकसभा से सांसद रतनलाल कटारिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेने वाले दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोशी को चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात बताया है। उन्होंने कहा कि चन्नी के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कटारिया ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों को चुनाव के वक्त 100 दिन के मुख्यमंत्री का लालच देकर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा नहीं कर पाएगी। आज का दलित समाज जागरूक है। दलित को चुनावी चेहरा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी पंजाब में अपने डूबते हुए जहाज को किसी कीमत पर नहीं बचा पाएगी।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा कि कौन नहीं जानता कि जिस पंजाब में पिछले वर्षों में इतना बड़ा दलित स्कॉलरशिप का घोटाला हुआ और कांग्रेस पार्टी आंखें मूंदे बैठी रही। इसके ठीक विपरीत नरेंद्र मोदी ने दलित छात्रों को प्रतिबद्ध देयता फॉर्मूला से निजात दिलाते हुए 5 वर्षों के लिए दलित छात्रों के स्कॉलरशिप में 1100 करोड़ रुपये से 59000 करोड़ रुपये की वृद्धि कर दी, जिससे चार करोड़ दलित छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को राष्ट्रीय सम्मान देते हुए उन सभी पांच स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है, जिन स्थानों से बाबा साहब की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed