फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Captain Amrinder Singh meet wth victim family of Bahibal case

बहबल कलां कांड के पीड़ित परिवारों से मिले कैप्टन

Tue, 25 Feb 2020 11:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
CM Captain Amrinder Singh meet wth victim family of Bahibal case
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बहिबल कलां कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने वादा किया कि इस केस की जांच को कानूनी निष्कर्ष पर पहुंचाया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सीबीआई से जांच वापस लेकर विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के घृणित अपराध में शामिल दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा और बेकसूर लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

परिवारों की तरफ से जाहिर चिंता पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि एसआईटी की जांच को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही बहिबल कलां जाने की भी सहमति दी। पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने बहिबल कलां में विभिन्न विकास कामों को जल्द मुकम्मल करने की मांग की। इन विकास कामों में चारदीवारी और कम्यूनिटी हॉल का फर्श, गांव सरावां से मत्ता तक तीन किलोमीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के अलावा स्थानीय दाना मंडी में बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करना शामिल है। कैप्टन ने सभी बकाया विकास कामों को पहल के आधार पर पूरा करने का वादा किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, विजय इंदर सिंगला, विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और परमिंदर सिंह पिंकी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed