फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM asks Sitharaman for Inland Container Depot at Kalanaur in Yamunanagar

मुख्यमंत्री ने सीतारमण से मांगा यमुनानगर के कलानौर में इनलैंड कंटेनर डिपो

Fri, 08 Jul 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
CM asks Sitharaman for Inland Container Depot at Kalanaur in Yamunanagar
चंडीगढ़। अपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की वीरवार को हुई बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोग्राम से प्रदेश में औद्योगिकरण और लॉजिस्टिक को मदद मिलेगी, जिससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक तरक्की होगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की। बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम मनोहर ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के सामने यमुनानगर जिले के कलानौर में इनलैंड कंटेनर डिपो की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हरियाणा से होकर गुजरेगा। इस कॉरिडोर पर यदि इनलैंड कंटेनर डिपो बनाया जाता है तो इसका फायदा न केवल हरियाणा को मिलेगा, बल्कि आसपास के राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब को भी मिलेगा।
विज्ञापन

एनसीआर के कारण औद्योगिकरण का हब बना है प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीआर का क्षेत्र हरियाणा में होने की वजह प्रदेश औद्योगिकरण का हब बना है। दिल्ली एयरपोर्ट के नजदीक होने का हरियाणा के उद्योगों को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि देश के दो बड़े कॉरिडोर वेस्टर्न इकनॉमिक कॉरिडोर और इस्टर्न इकनॉमिक कॉरिडोर बन रहे हैं वे हरियाणा से होकर गुजरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के नांगल चौधरी में प्रस्तावित इंटीग्रेटिड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब 886 एकड़ में बनाया जाना है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सड़क, पानी और बिजली आदि का काम शुरू हो गया है। इसे पूरा करने का टारगेट तय कर दिया है। इसे निश्चित समय पर पूरा किया जाएगा। इससे जुड़ी रेलवे लाइन का अवार्ड भी सुना दिया है। 40 प्रतिशत भूमि का कब्जा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को दे दिया है बाकि भूमि का कब्जा 15 अगस्त तक ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमसी के लिए 1605 एकड़ भूमि का चयन
इंडस्ट्रियल मेन्युफेक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) हिसार की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए 1605 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है। आईएमसी, हिसार का मास्टर प्लान भी तैयार हो चुका है। पर्यावरण क्लियरेंस को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट भी गति से आगे बढ़ रहा है। इस बैठक में एसीएस सुधीर राजपाल, प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता, निदेशक के. मकरंद पांडुरंग व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed