फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM angry over the photo on the sanitizer of liquor companies, coronavirus, lockdown

कोरोना और लॉकडाउनः शराब कंपनियों के सैनिटाइजर पर फोटो से मुख्यमंत्री नाराज, विपक्षियों ने घेरा

Thu, 02 Apr 2020 11:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM angry over the photo on the sanitizer of liquor companies, coronavirus, lockdown
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
हरियाणा में कोरोना से जंग के बीच शराब कंपनियों ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया, जिसका सरकार ने सूचना मिलते ही बुधवार को तुरंत निपटारा किया। कंपनियों ने खुद अपने द्वारा बनाए गए सैनिटाइजर की बोतलों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की फोटो लगा दी।
विज्ञापन


बोतल के मार्केट में आते ही वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद दीपेंद्र हुड्डा व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लपकते हुए ट्विटर पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने भी सूचना मिलते ही न केवल ट्वीट करके पूरे मामले पर नाराजगी जताई, बल्कि फोटो हटाने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके मामले पर अपनी बात रखी
साथ ही आबकारी विभाग के उन अधिकारियों का भी पता लगाने के निर्देश दे दिए, जिनके कहने पर सीएम व डिप्टी सीएम की फोटो बोतल पर लगाई गई। विभाग डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास है। इसलिए मामला और भी गंभीर हो गया है। विपक्ष को इस समय राजनीति न करने की नसीहत पर सीएम ने खुद मोर्चा संभाला और ट्विटर पर लिखा कि मामला उनकी जानकारी में आया है। जब पूरा समाज साथ मिलकर महामारी से लड़ रहा है तो इस तरह की चर्चा का कोई औचित्य नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 14 डिस्टिलरीज को सरकार की तरफ से फोन किया गया और यह जानकारी ली गई कि किसके आदेश पर इस तरह फोटो छापी जा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का नाम आने पर तुरंत मौखिक आदेश दिए गए कि ऐसा न किया जाए। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, झज्जर, मेवात समेत अन्य जिलों में स्थित शराब फैक्ट्रियों ने जनता को सैनिटाइजर बनाकर देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed