फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cleanliness, fire brigade and roadways workers on strike in Kalka

कालका में सफाई, फायर ब्रिगेड और रोडवेज कर्मी हड़ताल पर

Tue, 29 Mar 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness, fire brigade and roadways workers on strike in Kalka
कालका। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर नगर परिषद कालका के सफाई कर्मचारी, अग्निशमन विभाग कर्मी और कालका बस स्टैंड पर चालक-परिचालक आदि हड़ताल पर रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ से पदाधिकारियों के मुताबिक इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है। सफाई कर्मचारियों के प्रधान लाखन ने बताया कि यह हड़ताल कर्मचारी, मजदूर, किसान और मेहनतकश लोगों की एकता को जहां मजबूत करेगी, वहीं सरकार के सामने एक मजबूत चुनौती पेश करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार से मुख्य मांगों में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, कोशल रोजगार योजना को भंग करने, समान काम समान वेतन लागू करने, ठेका प्रथा बंद करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने और कर्मचारियों को वर्दी, जूते, तेल, साबुन आदि प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड ठेका कर्मचारियों को पिछले करीब पांच माह से रोका गया वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय भारती, जितेन्द्र, तरसेम सहित महिला सफाई कर्मचारी के अलावा रोशन लाल फायरमैन, गुरजीत सिंह, अशोक, पंकज, जसवंत, गुरचरण, प्रदीप, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन
इस हड़ताल में हरियाणा रोडवेज उपकेंद्र कालका के चालक-परिचालकों और रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी मांगों को लेकर चक्काजाम किया और कालका बस स्टैंड के सामने हड़ताल पर बैठे। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान सांझा मोर्चा से बलवान श्योराण, पालेराम, सतबीर सिंह धारीवाल, अनिल और वरिष्ठ प्रधान सत्यवान कुंडू, सुरेंद्र प्रधान, विशाल रावल आदि मौजूद रहे। उधर, कालका उप केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना कालका से अन्य स्टेशनों के लिए तकरीबन 30 बसें रवाना होती हैं। शाम तक सोमवार को कालका से तकरीबन 23 बसें अन्य स्टेशनों के लिए रवाना हुईं। डीआई दलबीर ने बताया कि कालका से दिल्ली, देहरादून, शिमला, पानीपत, अंबाला कैंट, बद्दी, सहारनपुर और मोरनी आदि स्टेशनों के लिए बसें रवाना हुईं हैं। उन्होंने बताया कि डखरोग, मेरठ, बैजनाथ आदि से वापस आने वाली बसें भी कालका बस स्टैंड पर वापस आ गई। यहां पर चालकों परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए पंचकूला से भी स्टाफ बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed